बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :
लौकरिया गांव के आगलगी पीड़ितों को सरकार अनाज, त्रिपाल, बर्तन और 50 हजार रुपए नकद उपलब्ध कराए : सुनील कुमार राव
सर्वे करा 10-10 लाख रुपए पक्का मकान के लिए दें सरकार : माले
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। बैरिया प्रखंड अंतर्गत लौकरिया गांव के मुशहरी टोला में आग लगने से करीब 150 घर और सैकड़ों की संख्या में बकरियां व अनाज आदि जलकर राख में बदल गया। सरकार जले हुए घरों के परिवार को तत्काल प्रति परिवार खाना,त्रिपाल, बर्तन और 50 हजार रुपए नकद उपलब्ध कराए ताकि वे अपनी जिंदगी की शुरुआत कर सके।

उक्त बातें भाकपा माले नेता सुनील कुमार राव ने मुशहरी टोला का दौरा कर पिडितों से मिलने के बाद कहा। उन्होंने कहा जले हुए घरों में सबसे अधिक अति पिछड़ी जाती के बिंद और अनुसूचित जाति के मांझी समुदाय के लोगों का घर है। घरों के जलने से सरकार के विकास का दावा का पोल खुल जा रहा है जब आज भी गांवों में झोपड़ीयों में आग लगी की घटनाएं सामने आ रही है।

आग लगी की घटनाओं के वजह से पिडित परिवार काफी सदमें में चला जा रहा है। जिंदगी की सारी कमाई एक पल में ऑखों के सामने जलकर राख हो जा रहा है। सरकारी मदद काफ़ी कम साबित हो रहा है। उन्होंने कहा जले हुए घरों को बनवाने के लिए सरकार दस दस लाख रुपए उपलब्ध कराए।








