बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :
जांच के दौरान 2 अस्पतालों का निरीक्षण किया गया, जिसमें एक अस्पताल मानक के अनुरूप पाया गया, जबकि दूसरे की स्थिति की समीक्षा की जा रही है
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह के निर्देश के आलोक में आज स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा पूरे जिले में सघन जांच अभियान चलाया गया।

इस अभियान के तहत विभिन्न अस्पतालों, अल्ट्रासाउंड सेंटरों एवं नर्सिंग होम की जांच की गई। जांच के दौरान 2 अस्पतालों का निरीक्षण किया गया, जिसमें एक अस्पताल मानक के अनुरूप पाया गया, जबकि दूसरे की स्थिति की समीक्षा की जा रही है।

वहीं 2 अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच में एक केंद्र बंद मिला, जबकि दूसरा संचालित अवस्था में सही पाया गया। इसी क्रम में 2 नर्सिंग होम की भी जांच की गई, जिसमें एक पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जबकि दूसरे से आवश्यक कागजात प्रस्तुत करने को कहा गया है।

जिन संस्थानों की जांच की गई, उनमें अरबाज अल्ट्रासाउंड, लाइफ केयर पैथोलॉजी, भारती अल्ट्रासाउंड, महावीर हेल्थ केयर एवं आदर्श हॉस्पिटल शामिल हैं।








