AMIT LEKH

Post: पश्चिम चंपारण मे आई भीषण तूफान के कारण जान-माल की भारी क्षति

पश्चिम चंपारण मे आई भीषण तूफान के कारण जान-माल की भारी क्षति

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा : 

आंधी के साथ भारी बारिश व ओला वृष्टि किसानों के कमर तोड़ कर रख दिया है

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। 29 अप्रैल 26 बुधवार की शाम आई भीषण तूफान के कारण जिले के कई क्षेत्रों में भारी जान माल की क्षति होने की खबर है। आंधी के साथ भारी बारिश व ओला वृष्टि किसानों के कमर तोड़ कर रख दिया है।

फोटो : मोहन सिंह

वहीं कई लोगों की झोपड़ी तथा करकट सेड के घर ध्वस्त हो गई। सैकड़ों एकड़ में लगी मक्का की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गयी तथा पेड़ो में लगे आम भी नुकसान हुआ है। इस भारी तूफान ने छोटे किसानो की कमर ही तोड़ दिया है। इस तूफान के कारण जिले में करीब 12 घंटा बिजली आपूर्ति ठप रही । मिली जानकारी के अनुसार प. चम्पारण के बैरिया प्रखंड मे तेज आंधी बनी काल जहा एक ई-रिक्शा पलटने से दिव्यांग युवक की दर्दनाक मौत हो गई। तो वही तेज ऑधी मे मलाही बलुआ पंचायत मे एक झोपडी पर पेड गिरने से एक ग्रामिण की मौत हो गई। श्रीनगर थाना क्षेत्र के श्रीनगर पंचायत अंतर्गत रखई गांव (वार्ड संख्या 11) में तेज आंधी ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। बुधवार को आई अचानक तेज हवा के दौरान एक ई-रिक्शा पलट गया, जिसमें दबकर जग मुखिया की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक दोनों पैरों से दिव्यांग था और करीब एक वर्ष पहले ही उसकी शादी हुई थी। उसकी पत्नी भी दृष्टिहीन बताई जा रही है, जिससे यह घटना और भी मार्मिक हो गई है।जग मुखिया अपने पिता का इकलौता पुत्र था, ऐसे में इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों के अनुसार, अचानक आई तेज आंधी ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। वहीं, कई जगहों पर फसलों और संपत्ति को भी भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे लोग आर्थिक रूप से भी प्रभावित हुए हैं। वही दूसरी घटना मलाही बलुआ पंचायत मे एक झोपडी पर पेड गिरने से घर मे बैठे ग्रामिण की मौत हो गई हे । वही जिला आपदा पदाधिकारी नगमा तब्सुम से पूछने पर उन्होने बताई की अभी तक किसी की भी मौत की मुझे कोई सुचना नही है ।

Leave a Reply

Recent Post