बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :
इसी क्रम में 28 अप्रैल 26 को विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर आठ शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया गया और भारी मात्रा में चुराई देसी शराब बरामद की गई तथा भारी मात्रा में अर्ध निर्मित शराब नष्ट कर दी गई
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। जिला पदाधिकारी, प० चम्पारण, बेतिया द्वारा दिए गए निर्देशों के आलोक में उत्पाद अधीक्षक, प० चम्पारण, बेतिया द्वारा टीम का गठन कर विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा हैं।

इसी क्रम में 28 अप्रैल 26 को विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर आठ शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया गया और भारी मात्रा में चुराई देसी शराब बरामद की गई तथा भारी मात्रा में अर्ध निर्मित शराब नष्ट कर दी गई। एक जानकारी देते हुए उत्पाद अधीक्षक श्रीमती सीमा चौरसिया ने बताया कि लौरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरकहियाँ, चंडाल चौक तथा बाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चम्पापुर धांगड़ टोली सहीत अन्य हॉट-स्पॉट स्थानों पर छापेमारी टीम, ड्रोन और स्निफर डॉग के उपयोग से छापेमारी की गई इस दौरान 3620 किलोग्राम जावा किवित गुड़ का घोल तथा 285 लीटर अवैध चुलाई शराब को घटना स्थल पर ही विनष्ट किया गया।
गिरफ्तारी, मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 37 में :
1. मुन्ना अंसारी, उम्र 23 वर्ष, पे०-कलमुदिन अंसारी, सा०-केथवलिया बनकटवा, वार्ड-12, थाना-चनपटिया
2. सत्य प्रकाश कुमार, उम्र 22 वर्ष, पे०-मनमोहन माली, सा०-टिकुलिया चनपटिया, वार्ड-11, थाना चनपटिया
3. रामायण कुमार, उम्र 24 वर्ष, पे० रूदल बीन, सा०-नौरंगिया वार्ड नं0 15. थाना नौरंगिया
4. राजकुमार बीन, उम्र-42 वर्ष, पे० स्व० नमी बीन, साठ-नौरंगिया, वार्ड न० 15, थाना-नौरगिया
5. उमा कुमार, उम्र 26 वर्ष, पे० हीरा उरॉव, सा० वृन्दावन, वार्ड नं० 07, थाना-गोबंधना
6. कुन्दन कुमार चौधरी उम्र 35 वर्ष, पे० रविन्द्र चौधरी, सा०-जिरिया वार्ड नं0 04 थाना लौरिया
7. अखिलेश राम, उम्र 28 वर्ष पे० स्व० हीरा राम, सा० शेरवा मरिपदत्ता वार्ड नं0 04, थाना-मटियरिया सोनवर्शा
8 लालबाबु कुमार, उम्र 24 वर्ष, पे०- पडाड़ी मझौवा वार्ड नं० 06, थाना-चौतरवा सभी जिला प० चम्पारण।
छापेमारी दल :
1. ब्रजकिशोर ठाकुर, सहायक अवर निरीक्षक, मद्यनिषेध
2. सुश्री पिंकी सिंह, सहायक अवर निरीक्षक, मद्यनिषेध
3. सूटन पंडित, सहायक अवर निरीक्षक, मद्यनिषेध
4. संजय कुमार पाण्डेय, सहायक अवर निरीक्षक, मद्यनिषेध
5. अन्य पदाधिकारी एवं बल, उत्पाद थाना ।







