AMIT LEKH

Post: सात शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में विदेशी व देशी शराब बरामद

सात शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में विदेशी व देशी शराब बरामद

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :

इस क्रम में 29. अप्रैल 26 को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में छापामारी कर सात कारोबारियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया और भारी मात्रा में विदेशी एवं देशी चुलाई शराब बरामद किया गया

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। जिला पदाधिकारी, प० चम्पारण, बेतिया द्वारा दिए गए निर्देशों के आलोक में उत्पाद अधीक्षक, प० चम्पारण, बेतिया द्वारा टीम का गठन कर विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा हैं।

फोटो : मोहन सिंह

इस क्रम में 29. अप्रैल 26 को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में छापामारी कर सात कारोबारियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया और भारी मात्रा में विदेशी एवं देशी चुलाई शराब बरामद किया गया। उक्त जानकारी देते हुए उत्पाद अधीक्षक श्रीमती सीमा चौरसिया ने बताया कि इस दौरान शनिचरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिचरी और सिरिसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गरभुआ तथा पिपरासी थाना अंतर्गत श्रीपत नगर सहीत अन्य हॉट स्पॉट स्थानों पर छापेमारी टीम, ड्रोन और स्निफर डॉग के उपयोग से छापेमारी की गई इस दौरान 3780 किलोग्राम जावा किवित गुड़ का घोल तथा 290 लीटर अवैध चुलाई शराब को घटना स्थल पर ही विनष्ट किया गया।

छाया : अमिट लेख

बगहा थानाअंतर्गत गश्ती के क्रम में अहिरानी टोला वार्ड न0 30 में रोड़ किनारे अज्ञात अवस्था में एक मोटरसाईकिल का डिक्की सड़क किनारे पड़ा हुआ दिखा जिसकी तलाशी लेने पर उसमें रखे एक प्लास्टीक के झोला से 8 PM Speical Blend of Socth & Indian grain whishky 180ml. का 20 पीस जिसकी कुल मात्रा-3.60 लीटर विदेशी शराब की बरामदगी हुई जिसे मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत जप्त कर काण्ड सं० उत्पाद थाना बगहा-656/26 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी, मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 37 में :

1. दिपक कुमार सिंह, उम्र-27, पे० विरेन्द्र सिंह, सा०- नरकटियागंज, वार्ड नं0-03, थाना- शिकारपुर

2. विनय प्रताप सिंह उम्र-28 वर्ष, पे०. शेलेन्द्र सिंह, सा० बानुछापर, वार्ड नं0 28, थाना- मुफ्फसिल

3. शिवम कुमार उम्र-20 वर्ष, पे० कन्हैया राम, सा० चकिया, वार्ड नं0-08 थाना चकिया

4. विकास कुमार उम्र 27 वर्ष, पे०- स्व० वसंत राम सा० चकिया, वार्ड नं0- 08. थाना चकिया

5. मुन्ना आलम उर्फ एकराम देवान उम्र 27 वर्ष, पे० दवाकीन देवान, सा० कमता राजपुर, वार्ड नं०- 09, थाना गौनहा

6. रेयाज आलम उम्र7 27 वर्ष, पे० स्व कालील देवान, सा० कमला राजपुर, वार्ड नं0-05, थाना-सहोदरा

7. कृष कुमार उम्र-20 वर्ष, पे० जटाशंकर सिंह, सा०-समहौता वार्ड नं0-12, थाना- साठी सभी जिला प० चम्पारण।

छापेमारी दल : 

1. नीरज कुमार, अवर निरीक्षक, मद्यनिषेध,

2. कमलेश कुमार, सहायक अवर निरीक्षक, मद्यनिषेध,

3. भगवाहन शर्मा, सहायक अवर निरीक्षक, मद्यनिषेध,

4. अन्य पदाधिकारी एवं बल, उत्पाद थाना।

Leave a Reply

Recent Post