बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :
दिल्ली एनसीआर के गिरफ्तार मजदूर नेताओं की रिहाई तथा मजदूर संगठनों से सम्मान जनक वार्ता करने की मांग को मजबूती से उठाया गया
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। मजदूर दिवस के अवसर पर बेतिया बलिराम भवन के सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम शहीद वेदी पर माल्यार्पण कर मजदूर आंदोलन में शहीद हुए मजदूरों तथा मजदूर नेताओं को श्रद्धांजलि दी गई।

इसके बाद मजदूर के रूप में उतर दायित्व पूर्ण कार्य करने के लिए तथा मजदूर संगठनों को मजबूत करने के लिए विभिन्न क्षेत्र के मजदूरों को फूलमाला पहनाकर तथा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वालों में रिक्शा मजदूर सुभाष महतो, कृष्णा साह, गनेश राम, किरित चौधरी, जहुर मियाँ, नगीना प्रसाद, रसोईया नेत्री सुनिता देवी, सीमा देवी रबेया खातून, खेत मजदूर के सुबह मियाँ, पोलदार संघ के भूटकुन महतो, रसोईया संघ के नेता लालबाबु राम, रामाश्रय हजरा, शंभु नाथ मिश्र, खेत मजदूर नेता वीरन यादव और जिला के जाने माने कवि अरूण गोपाल को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्ण नन्दन सिंह ने किया। जबकि, एटक प्रभारी ओम प्रकाश क्रांति ने मजदूर दिवस के महत्व तथा आज के समय में मजदूर संगठनों के समक्ष चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए मजदूर संगठनों को मजदूरों के हित के लिए जुझारू संघर्ष करने का आह्वान किया। एटक नेता ने बताया कि सरकार अपने नये कानून के द्वारा मजदूरों को झुकाने का प्रयास कर रही है जो भारत जैसे देश में संभव नहीं है। जिस देश को मजदूरों ने अपने आंदोलन और शहादत के बल पर आजाद कराया है, उस देश का मजदूर कभी भी कारपोरेट तथा कारपोरेट पक्षी सरकार के सामने नहीं झुकेगा तथा अपने हक और समाज के नव निर्माण के लिए आंदोलन करते रहेगा। दिल्ली एनसीआर के गिरफ्तार मजदूर नेताओं की रिहाई तथा मजदूर संगठनों से सम्मान जनक वार्ता करने की मांग को मजबूती से उठाया गया।








