AMIT LEKH

Post: नगर निगम क्षेत्र लगेंगे 100 हाई मास्ट और पांच हजार उच्च शक्ति के स्ट्रीट लाइट : गरिमा

नगर निगम क्षेत्र लगेंगे 100 हाई मास्ट और पांच हजार उच्च शक्ति के स्ट्रीट लाइट : गरिमा

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा : 

नगर निगम बोर्ड की बैठक पूर्व से पारित करोड़ों की 400 से अधिक विकास योजनाओं के प्रशासनिक स्वीकृति की किया गया संपूष्टि

नगर निगम पूर्ववर्ती क्षेत्र में करीब 1500 खराब लाइटों वाले पुराने पोल फिर से लगाए जाएंगे उच्च शक्ति के नए एलईडी लाइट

नगर निगम बोर्ड की बैठक नव अधिग्रहित क्षेत्र को प्राथमिकता के साथ बुनियादी नागरिक सुविधाओं के विकास पर बनी सहमति

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। महापौर गरिमा देवी सिकारिया की अध्यक्षता गुरुवार को नगर निगम बोर्ड की सामान्य बैठक आयोजित की गई।

बैठक में पारित प्रस्तावों के हवाले से महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र में कुल 100 हाई मास्ट और पांच हजार उच्च शक्ति के स्ट्रीट लाइट लगाने की स्वीकृति बहुमत के आधार पर दी गई है। इसके साथ ही महापौर ने बताया कि नगर निगम बोर्ड की विभिन्न बैठकों में पूर्व से पारित करोड़ों की कुल 421 विकास योजनाओं को सर्व सहमति से नगर निगम बोर्ड द्वारा प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की संपूष्टि की गई है। बैठक में सम्पूर्ण नगर निगम क्षेत्र में लाइटिंग व्यवस्था को उच्च प्राथमिकताओं शामिल करने का प्रस्ताव पारित किया गया है। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि इसके तहत नगर निगम पूर्ववर्ती क्षेत्र में करीब 1,500 खराब लाइटों के पुराने पोल फिर से उच्च शक्ति के नए एलईडी लाइट लगाए जाने का भी प्रस्ताव पारित किया गया है। इसके साथ ही महापौर ने बताया कि नगर निगम बोर्ड की बैठक नव अधिग्रहित क्षेत्र को प्राथमिकता के साथ शहरी क्षेत्र की बुनियादी नागरिक सुविधाओं के विकास गति देने पर सहमति बनी है। इसके साथ महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र में चिन्हित स्थानों पर पौने दो सौ उच्च शक्ति वाले नाइट विजन सीसी टीवी कैमरों को भी लगाने के साथ विगत अनेक बैठकों में पारित कुल चार सौ से अधिक विकास योजनाओं उच्च प्राथमिकता के साथ ई.टेंडर विधि के माध्यम कार्यान्वित करने का प्रस्ताव पारित किया गया है। बैठक का संचालन नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित के द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Recent Post