बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :
संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पीड़ित वृद्धजनों को तत्काल समुचित चिकित्सा सुविधा, सुरक्षा एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। 06 मई 26 को पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण बेतिया के द्वारा बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध रूप से संचालित सहारा वृद्धाश्रम जहाँ वृद्धजनों के साथ प्रताड़ना एवं बंधक बनाए जाने के मामले प्रकाश में आने पर कांड दर्ज किया गया है।

उक्त प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आज पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आश्रम में पूर्व में रह रहे वृद्धजनों की स्थिति का जायजा लिया गया तथा उनसे बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली गई।

संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पीड़ित वृद्धजनों को तत्काल समुचित चिकित्सा सुविधा, सुरक्षा एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए। इस प्रकरण में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण बेतिया के निर्देशानुसार बैरिया थाना द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है तथा अन्य की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है एवं इस मामले की गहन जांच जारी है।

जिला पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि ऐसी किसी भी घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें, जिससे समय पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।








