बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :
बेतिया पुलिस के द्वारा इस माह अप्रैल 2026 में कुल 60 मोबाईल जिसकी कीमत (लगभग 15 लाख रुपये) है, को बरामद किया गया है
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। पुलिस मुख्यालय बिहार पटना के द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत बेतिया पुलिस के द्वारा अलग-अलग थानों में मोबाईल गुम/चोरी से संबंधित दर्ज कराई गई

सनहा / प्राथमिकी CEIR पोर्टल पर दर्ज शिकायतों और ब्लॉक किए गए हैंडसेट्स को जिला सूचना इकाई बेतिया के द्वारा लगातार मेहनत करते हुए प्रत्येक माह मोबाईल बरामद कर मोबाईल के स्वामी को सुपुर्द किया जाता है। इसी कड़ी में बेतिया पुलिस के द्वारा इस माह अप्रैल 2026 में कुल 60 मोबाईल जिसकी कीमत (लगभग 15 लाख रुपये) है, को बरामद किया गया है। अब तक बेतिया पुलिस के द्वारा कुल 425 मोबाईल बरामद किया गया जिसकी कीमत लगभग 67.30 लाख रूपया है। बेतिया पुलिस के द्वारा आम जन के बेहतर सहयोग एवं समन्वय हेतु एक आधिकारिक वेबसाइट : https//bettiahpolice.bihar.gov.in जारी किया गया है जिसके माध्यम से भी मोबाईल गुम / चोरी होने की शिकायत प्राप्त की जाती है। वर्तमान माह में बरामद मोबाईल 60 कीमत लगभग 15 लाख रुपये।








