बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :
राज्य से पश्चिम चम्पारण जिले में प्रतिनियुक्त वरीय पदाधिकारी श्री पूर्णेन्दु ने बगहा-02 प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। “सहयोग शिविर” को सफलतापूर्वक आयोजित कराने को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में राज्य से पश्चिम चम्पारण जिले में प्रतिनियुक्त वरीय पदाधिकारी पूर्णेन्दु कुमार ने बगहा-02 प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उन्होंने स्थल पर पहुंचकर शिविर से जुड़ी तैयारियों की बारीकी से समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि शिविर में आने वाले सभी आवेदकों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। कंट्रोल रूम को पूरी तरह सक्रिय रखते हुए शिकायतों का समयबद्ध निष्पादन किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं—जैसे पेयजल, बैठने की व्यवस्था, काउंटरों का स्पष्ट निर्धारण एवं सूचना-प्रसार—सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर स्थानीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।








