बेतिया से अप-संपादक का चश्मा :
ऐतिहासिक शहीद पार्क- परिसर में नर्म घास लगाने के साथ पेड़ पौधों के रोपण के महापौर की महत्वाकांक्षी योजना का नगर निगम ने किया है निविदा जारी
जारी निविदा के हवाले से बोलीं महापौर आगामी 8 जून 2026 तक में इच्छुक और योग्य संवेदक कर सकेंगे ई-टेंडरिंग विधि से ऑनलाइन दावेदारी
जिला मुख्यालय के धरोहर पार्क में नगर निगम प्रशासन द्वारा पाथवे, बेंच, छतरी सहित मूल स्मारक का सौंदर्यीकरण की योजनाओं को पहले भी किया जा चुका है पूरा
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि जिला मुख्यालय में बेतिया नगर निगम के ऐतिहासिक धरोहर शहीद स्मारक पार्क का सौंदर्यीकरण के लिए नगर निगम बोर्ड द्वारा पारित योजना की निविदा जारी कर दी गई है।

महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि उनके महत्वाकांक्षी प्रस्ताव के आधार पर नगर निगम बोर्ड द्वारा पारित इस योजना की निविदा भी नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित द्वारा जारी कर दी गई है। जिसके आधार पर ऐतिहासिक शहीद पार्क-परिसर में नर्म घास लगाने के साथ पेड़ पौधों का रोपण भी किया जाएगा। महापौर ने बताया कि उनकी इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए पारित प्रस्ताव के अनुसार शहीद स्मारक पार्क परिसर में पांच झुला, गजीबो, एक फिश फाउंटेन अर्थात फव्वारा लगाया जाएगा।

इसके साथ ही ओपन जीम, स्वच्छता प्रबंधन के लिए 40 डस्टबिन, दर्जन भर से ज्यादा आराम बेंच, उम्दा लाइटिंग के साथ गार्ड रूम और टिकट घर, समरसेबल बोरिंग,महिला और पुरुष के लिए अलग अलग शौचालय का भी निर्माण कराए जाने के साथ इस ऐतिहासिक धरोहर पार्क को पर्यटकीय स्वरूप दिया जाएगा।

नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित द्वारा जारी जारी निविदा के हवाले से महापौर ने बताया कि आगामी 8 जून 2026 तक में इच्छुक और योग्य संवेदक ई-टेंडरिंग विधि से ऑनलाइन दावेदारी कर सकेंगे। महापौर ने यह भी बताया कि जिला मुख्यालय के धरोहर शहीद पार्क में इस नई योजना से पहले भी नगर निगम प्रशासन द्वारा पाथवे, बेंच, छतरी सहित मूल स्मारक का सौंदर्यीकरण की योजनाओं को पहले भी पूरा किया जा चुका है।








