बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। जिला पदाधिकारी, प० चम्पारण, बेतिया के निर्देश के आलोक में उत्पाद अधीक्षक, प० चम्पारण, बेतिया द्वारा टीम का गठन कर विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा हैं। इसी क्रम में दिनांक 10 मई 26 को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर 19 शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया और भारी मात्रा में विदेशी व देशी चुराई शराब बरामद किया गया। उक्त जानकारी देते हुए उत्पाद अधीक्षक श्रीमती सीमा चौरसिया ने बताया कि मझौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बखरिया, पोखरिया तथा चिउटाहाँ थाना अंतर्गत मर्यादपुर सहीत अन्य हॉट स्पॉट स्थानों पर छापेमारी टीम, ड्रोन और स्निफर डॉग के उपयोग से छापेमारी की गई इस दौरान लगभग 4860 किलोग्राम जावा किवित गुड़ का घोल तथा 329 लीटर अवैध चुलाई शराब को घटना स्थल पर ही विनष्ट किया गया। मझौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गुप्त सूचना मिलने पर जौकटिया, वार्ड सं0-7 में छापेमारी टीम की सूचना पाकर एक महिला दुलारी देवी, उम्र 30 वर्ष, पति-शुभलाल मांझी, सा०-जौकटिया, वार्ड-07, थाना-मझौलिया अपने घर से एक हरे रंग का प्लास्टिक बोतल लेकर भागने लगी, जिसे संदेह के आधार पर महिला बलों द्वारा पकड़ी गई। उक्त महिला के हाथ में प्लास्टिक बोतल की तलाशी लेने पर उसे से करीब 1.5 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामदगी हुई जिसे मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत जप्ती के साथ गिरफ्तार कर काण्ड सं० उत्पाद थाना बेतिया-714/26 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। नौतन थाना अंतर्गत गुप्त सूचना मिलने पर नौतन की तरफ से आ रही टेम्पु (चालक ब्यास यादव, उम्र-53 वर्ष पिता-स्व० साधु यादव, सा०-मच्छरगाँवा, थाना-योगापट्टी) की तलाशी लेने पर सीट के नीचे गुप्त बॉक्स में 8 PM टेट्रा पैक. King Fisher Strong Beeer केन का लगभग 86.12 लीटर विदेशी शराब बरामद हुआ। बरामद अवैध शराब को मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत जप्ती के साथ गिरफ्तार कर काण्ड सं० उत्पाद थाना बेतिया-721/26 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। भैरागंज थाना अंतर्गत पचफेरवा गाँव में शराब बिक्री की सूचना मिली। उक्त स्थान पर छापेमारी टीम पहुंचने पर छापेमारी टीम को देखकर एक व्यक्ति अनिल राम, उम्र 25 वर्ष, पिता-श्री खुबलाल राम, सा०-पंचफेरवा, वार्ड-11, थाना-भैरोगंज अपने दुकान से हाथ में काले रंग के प्लास्टिक लिए हुए भागने का प्रयास किया जिसे उत्पाद बलों द्वारा पकड़ा गया। उक्त व्यक्ति का विधिवत तलाशी लेने पर 04 पीस पन्नी पाउच जिसकी कुल मात्रा-02 लीटर लगभग अवैध चुलाई शराब बरामद हुआ। बरामद अवैध शराब को मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत जप्ती के साथ गिरफ्तार कर काण्ड सं० उत्पाद थाना बगहा 699/26 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही उत्पाद टीम, द्वारा बेतिया / नरकटियागंज / बगहा तथा रामनगर अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों से मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 37 में कुल 19 अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया है।
छापेमारी दल :
1. रौशन कुमार, अवर निरीक्षक, मद्यनिषेध,
2. बिकु कुमार, सहायक अवर निरीक्षक, मद्यनिषेध
3. सुरेन्द्र कुमार चौधरी, सहायक अवर निरीक्षक, मद्यनिषेध
4. बुद्धन कुमार, सहायक अवर निरीक्षक मद्यनिषेध,
5. श्रीमती आर. किरण, सहायक अवर निरीक्षक, मद्यनिषेध
6. गौतम कुमार सिंह, स०अ०नि०म०नि०,
7. रंजीत कुमार सिंह, स०अ०नि०म०नि०,
8. रामनाथ शर्मा, अवर निरीक्षक मद्यनिषेध,
9. श्री संजय पाण्डेय, स०अ०नि०म०नि०,
10. अन्य पदाधिकारी एवं बल, उत्पाद थाना।








