AMIT LEKH

Post: आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र में निःशुल्क शास्त्रीय संगीत, नृत्य एवं वादन प्रशिक्षण हेतु नामांकन शुरू

आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र में निःशुल्क शास्त्रीय संगीत, नृत्य एवं वादन प्रशिक्षण हेतु नामांकन शुरू

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा : 

भारतीय शास्त्रीय कलाओं को मिलेगा नया मंच

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार तथा ज़िला प्रशासन,पश्चिम चम्पारण, बेतिया के तत्वावधान में संचालित आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र में सत्र 2026–27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया दिनांक 15 मई 2026 से प्रारंभ की जा रही है। वर्तमान सत्र में एक वर्षीय डिप्लोमा प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम हेतु नामांकन लिया जाएगा, जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों को व्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस केंद्र में हिन्दुस्तानी शास्त्रीय गायन, हिन्दुस्तानी शास्त्रीय नृत्य एवं शास्त्रीय वादन की विधाओं में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण प्रतिदिन दोपहर 12:00 बजे से सायं 06:00 बजे तक संचालित किया जाएगा, जबकि केंद्र प्रत्येक सोमवार को बंद रहेगा। इस पूरी प्रशिक्षण व्यवस्था को पूर्णतः निःशुल्क रखा गया है, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी भारतीय शास्त्रीय कलाओं से जुड़ सकें और अपनी प्रतिभा को विकसित कर सकें। प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु 06 वर्ष निर्धारित की गई है। इच्छुक आवेदक दिनांक 15 मई 2026 से आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र, गाँधी सभागार, बड़ा रमना, बेतिया में उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। नामांकन के समय अभ्यर्थियों को पासपोर्ट आकार के फ़ोटो, आधार कार्ड की प्रति तथा आवश्यक सामान्य विवरण प्रस्तुत करना होगा। ज़िला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि वर्तमान सत्र में प्रत्येक विधा में 40 सीटों पर प्रशिक्षण के लिए नामांकन लिया जाएगा, अतः समय पर नामांकन कराना हितकर होगा। यह पहल ज़िले में सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करने, युवा प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करने तथा भारतीय शास्त्रीय कलाओं के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी ज़िला कला एवं संस्कृति कार्यालय -सह- आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र, गाँधी सभागार, बड़ा रमना, बेतिया में संपर्क कर सकते हैं।

ध्यातव्य : 
1. प्रवेश प्रक्रिया 15 मई 2026 से शुरू।
2. प्रशिक्षण उपलब्ध: हिन्दुस्तानी शास्त्रीय गायन, शास्त्रीय नृत्य, शास्त्रीय वादन।
3. प्रवेश हेतु न्यूनतम आयु: 6 वर्ष (कोई ऊपरी सीमा नहीं)।
4. आवश्यक दस्तावेज: पासपोर्ट फोटो, आधार कार्ड, अन्य सामान्य विवरण।
5. पता: आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र, गाँधी सभागार, बड़ा रमना, बेतिया ।
6. प्रशिक्षण समय: प्रतिदिन 12 बजे से 6 बजे तक, सोमवार को बंद।
7. प्रशिक्षण और प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क।
8. सीटों की संख्या : प्रत्येक विधा में अधिकतम 40

Leave a Reply

Recent Post