AMIT LEKH

Post: महापौर नगर निगम बेतिया ने अपने निजी कोष से रेड क्रॉस सोसाइटी को दिया “शव संरक्षण फ्रीजर”

महापौर नगर निगम बेतिया ने अपने निजी कोष से रेड क्रॉस सोसाइटी को दिया “शव संरक्षण फ्रीजर”

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा : 

कोई भी जरुरतमंद परिवार अपने आधार कार्ड की प्रति के साथ रेड क्रॉस भवन से डेड बाॅडी फ्रीजर को प्राप्त कर सकता है

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। आज के कामकाजी जीवन में लोग रोजी-रोजगार के कारण देश ही नहीं विदेशों में भी जाकर काम कर रहे हैं। जीवन का कोई भरोसा नहीं है कि कब किसकी सांसें थम जाए।

फोटो : मोहन सिंह

अक्सर देखा जा रहा है कि किसी परिवार में किसी व्यक्ति का देहांत हो रहा है और उनके परिवार के कुछ सदस्य या करीबी व्यक्ति का उसी दिन अंतिम संस्कार में पहुंचना संभव नहीं हो पाता है। इस परिस्थिति में शव को संरक्षित रखने की आवश्यकता पड़ती है। उक्त बातें नगर निगम, बेतिया की महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने सोमवार रेड क्रॉस भवन में कही। मौका था श्रीमती सिकारिया के निजी कोष से डेड बाॅडी फ्रीजर (इलेक्ट्रिक काॅफिन बाॅक्स) को आमजन के लिए रेड क्रॉस को सुपुर्द करने का।

रेड क्रॉस चेयरमैन डॉ. सुशील प्रसाद चौधरी, वाईस चेयरमैन विश्वनाथ झुनझुनवाला, सचिव डॉ. जगमोहन कुमार, संयुक्त सचिव जगदेव प्रसाद ने कहा कि शव को अंतिम संस्कार से पूर्व सम्मानजनक स्थिति में रखना मानवीय और नैतिक जवाबदेही है। कोई भी जरुरतमंद परिवार अपने आधार कार्ड की प्रति के साथ रेड क्रॉस भवन से डेड बाॅडी फ्रीजर को प्राप्त कर सकता है। मौके पर प्रबंध समिति सदस्य सैयद शकील अहमद, अनुज कुमार, श्याम राज, आजीवन सदस्य अरुण कुमार वर्णवाल, डॉ. मदन बनिक, अर्चना कुशवाहा, अभिमन्यु कुमार, स्वयंसेवक राम कुमार, कर्मी रामरतन प्रसाद, अजय राउत आदि उपस्थित थे। रेड क्रॉस ने इस सहयोग के लिए महापौर का आभार व्यक्त किया। वहीं रेड क्रॉस परिसर के बाउंड्री वाल निर्माण एवं सौंदर्यीकरण हेतु पूर्व के मांग को दुहराया गया। जिसपर महापौर ने निगम की अगली बोर्ड की बैठक में इस पर निर्णय लेने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Recent Post