AMIT LEKH

Post: पुलिस दबाव में नामजद अभियुक्त ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण

पुलिस दबाव में नामजद अभियुक्त ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण

छपरा से हमारे उप-संपादक का संकलन : 

 

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख
एकमा, (संवाददाता)। एकमा थाना क्षेत्र के परसा गढ़ बाजार में फरवरी माह में दर्ज कांड संख्या 57/26 के नामजद अभियुक्त मनीष पटेल ने पुलिस के बढ़ते दबाव के बीच छपरा न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। थानाध्यक्ष रामबालक यादव ने बताया कि उक्त मामले में पुलिस ने पूर्व में छापेमारी कर अभियुक्त नीतीश पटेल को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के दौरान मनीष पटेल ने ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस टीम पर हमला कर दिया था, जिसमें कई पुलिसकर्मी और पदाधिकारी घायल हो गए थे। हमले की आड़ में उसने गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस हिरासत से छुड़ा लिया था। घटना के बाद से पुलिस लगातार उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। लगातार दबिश और कानूनी कार्रवाई के दबाव में अंततः मनीष पटेल ने छपरा न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

Leave a Reply

Recent Post