छपरा से हमारे उप-संपादक का चश्मा :
पुलिस के अनुसार सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची टीम ने युवक को हिरासत में लिया
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
एकमा, (संवाददाता)। एकमा थाना क्षेत्र के आमडाढ़ी पंचायत स्थित देकुली गांव में शराब के नशे में हंगामा और शोर-शराबा कर रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान चंदन कुमार राम के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची टीम ने युवक को हिरासत में लिया। जांच के दौरान उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में छपरा जेल भेज दिया गया।







