बेतिया-ब्रेकिंग
बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :
बेतिया अंचल कार्यालय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई :
निगरानी ने 15 हजार रूपया रिश्वत लेते आरटीपीएस कर्लक को पुराने हाथ धर- दबोचा
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। बेतिया अंचल कार्यालय के आरटीपीएस काउंटर पर कार्यरत क्लर्क राजकुमार मिश्र को निगरानी विभाग की टीम ने रूप से 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया।
सूत्रों के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद निगरानी टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और क्लर्क को रुपये के साथ दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद टीम द्वारा आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इस कार्रवाई से सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की सक्रियता एक बार फिर चर्चा में आ गई है। इस संबंध में पिढ़ित बालेश्वर कुमार ने बताया कि मेरे जमीन की जमाबंदी जो लाक है उसेअनलाक करने के लिए 15 हजार रूपये की मांग करहा था और दबाव बना रहा था । मैं तंग आकर निगरानी से संपर्क किया।







