AMIT LEKH

Post: ‘नमस्ते किट’ का निःशुल्क वितरण दैनिक सफाई कर्मियों के सम्मान और सुरक्षा-संबल का प्रतीक : गरिमा

‘नमस्ते किट’ का निःशुल्क वितरण दैनिक सफाई कर्मियों के सम्मान और सुरक्षा-संबल का प्रतीक : गरिमा

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा : 

नगर निगम क्षेत्र के दैनिक वेतन भोगी सफाई कर्मियों को भारत सरकार की ‘नमस्ते’ योजना के तहत ‘नमस्ते किट’ का किया गया समारोह पूर्वक विवरण

‘नमस्ते’ योजना के तहत नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 1 से 15 तक के दैनिक वेतन भोगी सफाई कर्मी किए गए कार्यालय परिसर के सभागार में सम्मानित

बोलीं महापौर क्रमवार सभी 46 वार्डों में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी सफाई कर्मी को किया जाएगा निःशुल्क “नमस्ते किट” का क्रमवार वितरण

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी “नमस्ते योजना” के तहत नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 1 से 15 तक कार्यरत दैनिक वेतनभोगी सफाई कर्मियों के बीच आज गुरुवार को समारोहपूर्वक “नमस्ते किट” का वितरण किया गया है। नगर निगम के वातानुकूलित सभागार में आयोजित “नमस्ते किट” वितरण समारोह में महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने सफाई कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे लिए भाई बहन जैसे आप सफाई कर्मी केवल नगर निगम क्षेत्र की साफ़-सफाई ही नहीं करते, बल्कि भारत सरकार द्वारा लॉन्च “स्वच्छ भारत मिशन” के सच्चे अभियान दूत भी हैं।

महापौर श्रीमती सिकारिया ने आगे कहा कि जिस समर्पण और जिम्मेदारी के साथ सफाई कर्मी हर दिन शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में जुटे रहते हैं, वह समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी योजना नहीं, बल्कि जनभागीदारी का आंदोलन है, और इस आंदोलन की रीढ़ हमारे सफाई कर्मी हैं। महापौर श्रीमती सिकारिया ने जोर देकर कहा कि नगर निगम प्रशासन अपने एक एक सफाई कर्मियों की सुरक्षा, सम्मान और सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है। उन्होंने बताया कि “नमस्ते किट” में सुरक्षा उपकरण, हेलमेट, दस्ताने, मास्क, एपरोन, बरसाती और अन्य आयश्यक सामग्री दी जा रही है। इसमें भारत सरकार के द्वारा यूएलबी के सफाई मित्र को सत्यापित करके नमस्ते की उपलब्ध कराया जा रहा है। सरकार द्वारा सफाई मित्रों के स्वास्थ्य को विशेष महत्व दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Recent Post