AMIT LEKH

Post: मोहर्रम को लेकर लक्ष्मीपुर देउरवा में पुलिस-प्रशासन का फ्लैग मार्च

मोहर्रम को लेकर लक्ष्मीपुर देउरवा में पुलिस-प्रशासन का फ्लैग मार्च

महराजगंज से हमारे जिला ब्यूरो की रिपोर्ट : 

अधिकारियों ने गांव में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा लोगों से आपसी भाईचारा, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़ 

– अमिट लेख
महराजगंज, (तैयब अली चिश्ती)। आगामी मोहर्रम पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार, 23 जून 2026 को मिश्रित आबादी वाले गांव लक्ष्मीपुर देउरवा में पुलिस-प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च किया गया।

फोटो : चिश्ती

फ्लैग मार्च में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय, क्षेत्राधिकारी सदर महोदय तथा प्रभारी निरीक्षक भिटौली अपने पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। अधिकारियों ने गांव में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा लोगों से आपसी भाईचारा, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

इस दौरान अधिकारियों ने लोगों से त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया।

छाया : अमिट लेख

पुलिस-प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल की मौजूदगी से लोगों में सुरक्षा का भाव देखने को मिला। अधिकारियों ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Recent Post