महराजगंज से हमारे जिला ब्यूरो की रिपोर्ट :
जगदौर के पास डूबा था मासूम, लगातार दो दिन चले सर्च ऑपरेशन के बाद मिली सफलता
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
महराजगंज, (तैयब अली चिश्ती)। मिठौरा क्षेत्र के ग्राम जगदौर के पास दो दिन पूर्व डूबे बच्चे का शव सोमवार की शाम बरामद कर लिया गया।

बच्चे की तलाश में एसएसबी कैंप पथलहवा के राहत एवं बचाव दल द्वारा लगातार खोज अभियान चलाया जा रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार,
23 जून 2026 को सायं लगभग 5:30 बजे एसएसबी के राहत एवं बचाव दल के जवानों ने सिंदूरिया थाना क्षेत्र स्थित मोतीपुर डैम के पास बच्चे के शव को खोज निकाला।

घटना के बाद से ही परिजन, ग्रामीण तथा प्रशासनिक टीम बच्चे की तलाश में जुटी हुई थी। एसएसबी जवानों द्वारा लगातार दो दिनों तक किए गए
अथक प्रयासों के बाद शव बरामद होने से खोज अभियान समाप्त हो गया। शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है तथा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। वहीं, गांव में मातम का माहौल है और लोगों की आंखें नम हैं। ग्रामीणों ने राहत एवं बचाव अभियान में जुटी एसएसबी टीम के प्रयासों की सराहना की है।








