इंडो-नेपाल बॉर्डर से हमारे न्यूज़ ब्यूरो की रिपोर्ट
जिला पार्षद ने कराया चापाकल निर्माण
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
वाल्मीकिनगर, (संतोष कुमार)। गोल चौक क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही पेयजल की समस्या को देखते हुए जिला पार्षद निर्भय कुमार महतो ने क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए चापाकल का निर्माण कराया।
चापाकल लगने से स्थानीय ग्रामीणों में खुशी का माहौल है और उन्हें पेयजल की समस्या से काफी राहत मिलने की उम्मीद है। चापाकल निर्माण के बाद गोल चौक के ग्रामवासियों ने जिला पार्षद निर्भय कुमार महतो के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को समझकर उनका समाधान कराने वाले जनप्रतिनिधि की आज आवश्यकता है। ग्रामीणों ने कहा, “क्षेत्र में ऐसे जनप्रतिनिधि हों, जो जनता की समस्याओं को अपनी समस्या समझकर समाधान के लिए आगे आएँ। निर्भय कुमार महतो जी ने पेयजल जैसी जरूरी समस्या का समाधान कर सराहनीय कार्य किया है।” स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि इसी तरह क्षेत्र की अन्य जनसमस्याओं के समाधान के लिए भी जनप्रतिनिधि निरंतर पहल करते रहेंगे।








