AMIT LEKH

Post: नेशनल लोक अदालत की तैयारी तेज

नेशनल लोक अदालत की तैयारी तेज

रिपोर्ट : उप-संपादक, बेतिया

प्रधान जिला जज ने की सभी न्यायिक पदाधिकारी गण के साथ किया बैठक

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाले नेशनल लोक अदालत की सफलता को लेकर प्रधान जिला जज शिवगोपाल मिश्रा ने बेतिया में पदस्थापित न्यायिक पदाधिकारी के साथ बैठक की।

फोटो : मोहन सिंह

उन्होंने कहा कि आप अपने न्यायालय से चिन्हित वादों में नोटिस निर्गत कर पक्षकारों के साथ अधिक से अधिक संख्या में प्री सिटिग करें। ताकि उनको अपने वाद के सुलह करने हेतु तैयार किया जा सके। उन्होंने कहा कि आप सभी पिछली लोक अदालत के तुलना में इस बार बेहतर प्रदर्शन करें ताकि अधिक से अधिक वादों का निष्पादन किया जा सके। बैठक में प्रधान न्यायाधीश मिलन कुमार समेत सभी न्यायिक पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Recent Post