AMIT LEKH

Post: कस्तूरबा गांधी विद्यालय में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन

कस्तूरबा गांधी विद्यालय में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन

रिपोर्ट : छपरा डेस्क, उप-संपादक

अधिकारियों ने छात्राओं से संवाद कर विद्यालय की व्यवस्थाओं और उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा समस्याओं के समाधान के प्रति प्रतिबद्धता जताई

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

एकमा, (सारण), संवाददाता। एकमा प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। “सबका सम्मान, जीवन आसान” अभियान के तहत आयोजित इस शिविर का उद्देश्य छात्राओं की शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक समस्याओं और शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना था। शिविर के दौरान छात्राओं ने विद्यालय की व्यवस्था और उपलब्ध सुविधाओं को लेकर संतोष व्यक्त किया। छात्राओं ने कहा कि विद्यालय में उन्हें किसी प्रकार की शिकायत नहीं है और वे यहां अपने घर जैसा माहौल महसूस करती हैं। उन्होंने विद्यालय के सहयोगी वातावरण तथा समिति की सहभागिता की भी सराहना की। शिविर का शुभारंभ जिला पंचायती राज पदाधिकारी शशि कुमार, बीडीओ डॉ. अरुण कुमार, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सूरज कुमार, आवास पर्यवेक्षक भोला भगत, प्रधानाध्यापक चंदन कुमारी, वार्डन रिशु कुमारी, लेखपाल माया कुमारी सहित अन्य अधिकारियों एवं विद्यालय कर्मियों की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर शिक्षिका संध्या कुमारी, आदेशपाल प्रियंका कुमारी, रसोइया सितारा खातून, सुनीता देवी सहित विद्यालय की छात्राएं एवं उनके अभिभावक मौजूद रहे। अधिकारियों ने छात्राओं से संवाद कर विद्यालय की व्यवस्थाओं और उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा समस्याओं के समाधान के प्रति प्रतिबद्धता जताई।

Leave a Reply

Recent Post