



जन सुराज से ही होगा बिहारियों का कल्याण
राजनीतिक दलों के कारण बिहार देश का सबसे पिछड़ा और अशिक्षित राज्य
✍️ हमारे संवाददाता
– अमिट लेख
रामगढ़वा ( पूर्वी चंपारण)। आजादी के बाद से अबतक सभी राजनीतिक दलों ने बिहार के साथ सौतेला व्यवहार किया है और बिहारियों को अपनी किस्मत पर छोड़ दिया। आज भी बिहार देश का सबसे अशिक्षित, ग़रीब, पिछड़ा और रोजगार विहीन प्रदेश बना हुआ है। उक्त बातें आज रामगढ़वा प्रखण्ड के धनहर दिहुली, पखनहिया एवं अहिरौलिया पंचायत में आयोजित बैठकों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि बिहार में कांग्रेस, राजद, जद यू और भाजपा गठबंधन की लगातार सरकारें चलती रही किन्तु इन सरकारों ने न तो शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त किया और ना ही कोई कल कारखाना स्थापित किया। इस कारण गरीबों और मजदूरों के बच्चे अच्छी शिक्षा से वंचित हो मजदरी करने पर मजबूर हैं। यहां रोजगार की व्यवस्था नहीं होने से यहां के लोगों को देश के दूसरे प्रदेशों में रोजगार के लिए जाना पड़ता है। इन सरकारों ने बिहार को मजदूर बनाने की फैक्ट्री बना दिया और बिहार के लोगों को, किसानों – मजदूरों को अपनी किस्मत पर रोने के लिए छोड़ दिया। शिक्षा व्यवस्था को चौपट कर जानबूझकर लोगों को अशिक्षित बना दिया गया है ताकि जात पात और धर्म मजहब का फितूर फैला कर वोट लिया जाता रहे। श्री ठाकुर ने लोगों से इस व्यवस्था को बदलने हेतु प्रशांत किशोर के नेतृत्व वाले जन सुराज के साथ जुड़ने और बिहार में अपनी सरकार बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जन सुराज की सरकार बनी तो शिक्षा की बेहतर व्यवस्था होगी, खेती किसानी को मुनाफेदार बनाया जाएगा और बेरोजगारों को उनके पंचायत में ही रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता जन सुराज के रामगढ़वा प्रखण्ड अध्यक्ष प्रमोद नारायण सिंह ने की जबकि बैठक को सुगौली प्रखण्ड के सभापति नुरुल होदा कुरैशी, रामगढ़वा के प्रवक्ता डी एन कुशवाहा, ब्रज राज पाण्डेय, सोशल मीडिया प्रभारी सुबोध मिश्रा ,पी के यूथ क्लब के प्रखण्ड को – आर्डिनेटर संतोष कुमार चौधरी समेत कई जन सुराजियों ने संबोधित किया। इन वक्ताओं ने सुगौली विधानसभा क्षेत्र से भ्रष्टाचारी जन प्रतिनिधियों को अगले चुनाव में सबक सिखाने और जन सुराज के प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए तैयार रहने की अपील की। इन नेताओं ने आगामी चुनावों में अपने लिए तथा अपने बच्चों के भविष्य के लिए मतदान करने की अपील की।