AMIT LEKH

Post: आग से दुकान जलने के बाद ग्रामीणों ने बढ़ाया मदद का हाथ, प्रभावित दुकानदार को दी राहत सामग्री

आग से दुकान जलने के बाद ग्रामीणों ने बढ़ाया मदद का हाथ, प्रभावित दुकानदार को दी राहत सामग्री

रिपोर्ट : छपरा डेस्क, 15 अक्टूबर 2026

हंसराजपुर में पूर्वी रेल गुमटी के पास हुई अगलगी में संजय साह की दुकान हो गयी थी क्षतिग्रस्त, युवाओं ने आपसी सहयोग से की मदद

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख
एकमा, (सारण)। एकमा थाना क्षेत्र में नगर पंचायत एकमा बाजार के हंसराजपुर गांव स्थित एकमा रेलवे स्टेशन के पूर्वी रेलवे गुमटी के पास एक दिन पूर्व दो बाइकों की टक्कर के बाद आग की घटना में बाइकों के खाक होने के दौरान उसकी लपटों की चपेट से आग लगने से समीप स्थित एक लिट्टी की दुकान क्षतिग्रस्त होने के बाद स्थानीय लोगों ने गुरुवार को मानवता और आपसी सहयोग की मिसाल पेश की है। अगलगी की घटना में एकमा के हरपुर गांव निवासी दुकानदार संजय साह को काफी नुकसान हुआ।

फोटो : अमिट लेख

इस मुश्किल घड़ी में गांव के युवाओं ने आपसी सहयोग से प्रभावित दुकानदार की मदद के लिए हाथ बढ़ाया और गुरुवार को उन्हें आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई। जानकारी के अनुसार, बुधवार को दुकान में आग लगने की घटना हुई थी, जिसमें दुकान जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। इससे दुकानदार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद हंसराजपुर के स्थानीय लोगों ने पीड़ित दुकानदार की मदद करने का निर्णय लिया।

आपसी सहयोग से की गई मदद :

गुरुवार को हंसराजपुर निवासी लड्डू गोपाल, रोहित सिंह, अंशु सिंह, रोहित सिंह, विकास सिंह सहवाग, रवि कुमार महतो सहित अन्य लोगों के सहयोग से संजय साह को कुछ आवश्यक खाद्यान्न व अन् आवश्यक सामग्री वितरित की गई। सहयोग करने वाले युवाओं ने कहा कि संकट की घड़ी में जरूरतमंद के साथ खड़ा होना ही सच्ची मानवता है।

मानवता और सामाजिक एकजुटता की मिसाल :

स्थानीय लोगों की इस पहल का उद्देश्य अगलगी से प्रभावित दुकानदार को कठिन परिस्थिति से उबरने में सहयोग देना है। इस प्रयास से यह संदेश भी दिया गया कि आपसी सहयोग और संवेदनशीलता के माध्यम से किसी जरूरतमंद की परेशानी कम की जा सकती है। ग्रामीणों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि संजय साह को इस कठिन परिस्थिति से उबरने की शक्ति मिले और उनका जीवन जल्द सामान्य हो सके। उल्लेखनीय है कि बुधवार को आग लगी की घटना में जो दो बाइकें जलकर खाक हुईं थी, उनके वास्तविक मालिकों या चालकों के बारे में अभी तक जानकारी नहीं लग पायी है।

Leave a Reply

Recent Post