रिपोर्ट : बगहा डेस्क, 17 अक्टूबर 2026
सेनानायक व संदीक्षा अध्यक्षा सहित अधिकारियों, जवानों एवं संदीक्षा परिवार ने श्रद्धाभाव से की पूजा
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बगहा, (जगमोहन काजी)। एसएसबी 21वीं वाहिनी, बगहा मुख्यालय के सर्वधर्म स्थल पर दिनांक 17 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्रि के छठे दिन माँ दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना विधि-विधान एवं पूरे श्रद्धा भाव से की गई।

वाहिनी के कमांडेंट तपेश्वर संबित राउत के साथ इस कार्यक्रम में सभी अधिकारी, संदीक्षा अध्यक्षा सहित सभी संदीक्षा परिवार, अधीनस्थ अधिकारी एवं जवानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस पावन अवसर पर सभी ने माँ दुर्गा से वाहिनी के समस्त कार्मिकों, उनके परिवारजनों एवं क्षेत्रवासियों के सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। माँ की प्रतिमा स्थापना के उपरांत पूरे वाहिनी परिसर में भक्ति और उत्साह का मनोरम माहौल छाया रहा।








