AMIT LEKH

Post: एल एस एवं कार्यपालक सहायक सचिन कुमार की हुई विदाई

एल एस एवं कार्यपालक सहायक सचिन कुमार की हुई विदाई

आंगनबाड़ी कार्यालय में संघ के द्वारा एल.एस. प्रिया एवं कार्यपालक सहायक सचिन कुमार की हुई विदाई

✍️ रजनीश कुमार, एक संवाददाता

– अमिट लेख

मोतिहारी, (ग्रामीण)। सीडीपीओ कार्यालय में पदस्थापित कार्यपालक सहायक सचिन कुमार एवं एल.एस. प्रिया की स्थानांतरण ढाका होने पर यहां से विदाई की गई।

सेविका सहायिका संघ के प्रखंड अध्यक्ष सह जिला उपसचिव किरण कुमारी ने विदाई समारोह को संबोधित करते हुये बोली कि कार्यपालक सहायक एवं महिला पर्यवेक्षिका प्रिया पकड़ीदयाल की सेविका एवं सहायिका कार्यदेश के प्रति हमेशा जागरूक रहती है। यहां काम करने का अच्छा माहौल मिला जो लगातार साढ़े 4 वर्षों तक पकड़ीदयाल में एल.एस. के पद पर कार्य की, वही कार्यपालक सहायक सचिन कुमार ने बताया कि पकड़ीदयाल की सेविका एवं सहायिका पति कार्य के प्रति सजग रहते हैं और इन लोगों से भाई-बहन के तरह मिलजुल के हमने काम किया। वही कार्यपालक सहायक नव पदस्थापित राजेश रंजन कुमार पूर्व में पदस्थापित चिरैया में थे। जिनका स्थानांतरण पकड़ीदयाल में हुई है। अध्यक्ष महोदय बोली कि हम उम्मीद करते हैं कि यह लोग भी पूर्व के साथी लोग जैसा काम के प्रति सजग रहेंगे। विदाई के समय शाल, डायरी, कलम एवं मिष्ठान भेंट की गई। वर्तमान डाटा ऑपरेटर को डायरी कलम एवं फूलों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। मौके पर उपस्थित सीडीपीओ अंजना कुमारी महिला एलएस सुधारानी श्वेता राज, प्रधान सहायक अरविंद सिंह, बीसी हरि ओम कश्यप, संजय निराला, डॉक्टर नीतू सिंह, संजय कुमार, रामजन्म प्रसाद, लखींद्र तिवारी, प्रमोद कुमार, शकुंतला कुमारी, सचिव प्रतिमा कुमारी, कोषाध्यक्ष अनुपम मिश्रा, नीला देवी, संगीता यादव, पूनम कुमारी, मीना, केसरी कुमारी, बबीता, सीमा कुमारी के साथ सभी सेविका सहायिका उपस्थित थे।

Comments are closed.

Recent Post