



गोपालपुर शिव मंदिर परिसर में चंद्रयान 3 के सफलता पर स्थानीय मुखिया मीना देवी व मुखिया प्रतिनिधि बुचुन तिवारी ने रुद्राभिषेक यज्ञ किया
दिवाकर पाण्डेय
– अमिट लेख
सुगौली, (न्यूज़ डेस्क)। प्रखंड के उत्तरी श्रीपुर पंचायत के गोपालपुर शिव मंदिर परिसर में चंद्रयान 3 के सफलता पर स्थानीय मुखिया मीना देवी व मुखिया प्रतिनिधि बुचुन तिवारी ने रुद्राभिषेक यज्ञ किया। गोपालपुर में मंदिर का सौंदर्यीकरण का कार्य मुखिया के द्वारा कराया गया। मंदिर के बगल में छठ घाट का सीढ़ी व चबूतरा का निर्माण कराया गया। मुखिया प्रतिनिधि ने कहा कि चंद्रयान 3 की सफलता ने पूरे दुनिया मे भारत का नाम रौशन किया है। हमलोग इसके लिए बाबा भोलेनाथ से मन्नत मांगे थे कि यह सफल हो गया तो रुद्राभिषेक यज्ञ किया जाएगा। पंचायत के साथ देश में शांति रहे और देश प्रगति करता रहे। इसके लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई है। चंद्रयान 3 की सफलता से पूरे पंचायत के लोगो मे खुशी का माहौल है। ईश्वर भक्ति के साथ देश भक्ति भी बहुत जरूरी है। पूरे ग्राम वासियों को प्रसाद खिलाया गया। मौके पर बबलू तिवारी, सुभाष ठाकुर, मनोज ठाकुर, महेंद्र साह, छठु महतो, सतन महतो, म0 जमालुदीन, मुन्ना सहित कई मौजूद थे।