



पूर्वी चम्पारण जिला के मेहसी में सामाजिक सौहार्द बनाने की गरज से पुरानी मेहसी स्थित प्रभु गुप्ता के सनीमा हॉल, मुख्य पार्षद पति मोहम्मद एखलाख की अध्यक्षा में दोनों समुदाय की एक बैठक आयोजित की गई
दिवाकर पाण्डेय
– अमिट लेख
मोतिहारी, (जिला न्यूज़ ब्यूरो)। पूर्वी चम्पारण जिला के मेहसी में सामाजिक सौहार्द बनाने की गरज से पुरानी मेहसी स्थित प्रभु गुप्ता के सनीमा हॉल, मुख्य पार्षद पति मोहम्मद एखलाख की अध्यक्षा में दोनों समुदाय की एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मेहसी परिक्षेत्र में शान्ति बहाली और एक दूसरे पर विश्वास कायम रखने की कोशिश की गई। बैठक में एक 11 सदस्यीय कमिटी के भी गठन किया गया। बैठक के बाद शांति मार्च पुरानी मेहसी, नेयामत गंज, बस स्टैंड, चौक बाजार मेहसी होते हुए पुनः पुरानी मेहसी में सम्पन्न हुई। इस बैठक और शान्ति मार्च में मुख्य पार्षद पति मोहम्मद एखलाक ,मेहसी मुखिया संघ के अध्यक्ष राकेश पाठक, नगर पार्षद शौकत अली, नगर पार्षद धर्मेंद्र, रिजवान अहमद नन्हे, पार्षद पति सुबोध ठाकुर, मुन्ना साव, पार्षद बाबूलाल राम, तहसीन खान, भागेश्वर दुबे, सुरेश प्रसाद, दीपक कुमार, अजित गुप्ता, बच्चा ठाकुर, हाजी महबूब, प्रोफेसर मेराज अहमद , नेताज़ अहमद, टीपू सुल्तान, पूर्व पार्षद मनोज चौरसिया, पार्षद रविन्द्र सिंह, पार्षद सचिन भारती, पार्षद दिलिप बैठा, पार्षद पति गौतम, रिजवान अहमद नन्हे, पार्षद शमशाद, पार्षद प्रकाश कुमार, मुखिया अजय यादव, नारायण झा,वहाबुद्दीन, वाहिदुर रहमान, मोहम्मद सोहराब सहित मेहसी प्रखंड व नगर पंचायत के प्रबुद्ध नागरिक करीब 500 की संख्या में शामिल हुए।