AMIT LEKH

Post: बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने हेतु ढाका कांग्रेस कार्यक्रता की हुई बैठक

बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने हेतु ढाका कांग्रेस कार्यक्रता की हुई बैठक

कांग्रेस पार्टी को बूथ स्तर तक मज़बूत बनाने हेतु प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी ढाका की अहम “कार्यकर्ता बैठक” रविवार को प्रखंड कार्यालय ढाका में हुई

न्यूज़ डेस्क

–  अमिट लेख

सिकरहना/ढ़ाका। कांग्रेस पार्टी को बूथ स्तर तक मज़बूत बनाने हेतु प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी ढाका की अहम “कार्यकर्ता बैठक” रविवार को प्रखंड कार्यालय ढाका में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखण्ड अध्यक्ष मो० इमतेयाज अख्तर ने की। बैठक में पंचायत अध्यक्ष और प्रखंड कमिटी बनाने एंव विस्तार करने पर चर्चा हुई। उक्त बैठक में मुख्य रूप से यह बात तय हुई कि प्रखंड कांग्रेस कमिटी ढाका पंचायत एवं गांव गांव घूम कर सभी पंचायतों में पंचायत अध्यक्ष चुनेगी। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष मो० इमतेयाज अख्तर ने कांग्रेस जनों से आग्रह किया कि प्रखंड एंव पंचायत में अभियान चलाकर आम जनों को कांग्रेस से जोड़ा जाए, जब बूथ स्तर पर कांग्रेस मजबूत होगी तभी देश में महंगाई, करप्शन और जातिय भेदभाव और नफरत की राजनीति से निजात मिलेगी। बैठक में ढाका प्रखंड के सभी कांग्रेस जनों की उपस्थिति रही। जिसमें डॉक्टर अफरोज आलम, अब्दुल हमीद अंसारी, मेहरे आलम, मो0 जुनैद, मंसूर आलम, सुनील झा, रमाकांत सिंह, महंत जी, डॉक्टर बच्चा, राम प्रिय मिश्र, मिस्बाहुल हक, त्रेता नाथ मिश्र, डॉक्टर तमन्ना, जावेद अख्तर, मकबूल अंसारी, सुमित रंजन, आदर्श शरीन, धीरज भंडारी, रमाकांत साहू, मोतीउर रहमान, सचिदा नंद पटेल, राज किशोर सिंह, अफरोज खान, हरीश चंद्र यादव, अबुलैश, पारले जी सहित सभी कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Comments are closed.

Recent Post