AMIT LEKH

Post: भोजपुरी को अष्टम सूची में दर्ज करने की मांग, शौर्य दिवस की सच्ची गाथा होगी : कुमार अजय सिंह

भोजपुरी को अष्टम सूची में दर्ज करने की मांग, शौर्य दिवस की सच्ची गाथा होगी : कुमार अजय सिंह

क्षत्राणी पद्मिनी के शाका जौहर अंतरराष्ट्रीय शौर्य दिवस के अवसर पर भोजपुर की धरती आरा नगरी प्रचारिणी सभागार में भब्य कार्यक्रम आयोजित किया गया

अरुण कुमार ओझा, अनुमंडल ब्यूरो

–  अमिट लेख

आरा/भोजपुर। क्षत्राणी पद्मिनी के शाका जौहर अंतरराष्ट्रीय शौर्य दिवस के अवसर पर भोजपुर की धरती आरा नगरी प्रचारिणी सभागार में भब्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिसमें पूरे भारत से अतिथी जनो के आगमन के साथ स्थानीय लोगों ने जमकर भाग लिया। उक्त कार्यक्रम में समाज सेवी सहित प्रतिभाशाली लोगों को सम्मानित भी किया गया। जिसमें भोजपुरी गीतकार कुमार अजय सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष राजपा शेर सिंह राणा तथा सुप्रीम कोर्ट के चर्चित अधिवक्ता डॉ ए पी सिंह प्रदेश अध्यक्ष कुमार सुनील सिंह संगठन मंत्री मनमोहन सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से अंग वस्त्र तथा पगरी एवं हल्दीघाटी किताब देकर सम्मानित किया गया। जहां कुमार अजय सिंह ने अपने सम्बोधन में एक गीत। “इ ह माटी खांटी अपना भोजपुर के प्रणाम करिला हम” गा करके कहा कि इस भोजपुर की धरती की विरासत की भासा भोजपुरी को भाषा की अष्टम सूची में दर्ज करने के लिए राजपा अपने विषय वस्तु तथा मांग पत्र में सम्मिलित करे जो जौहर दिवस कि यही सच्ची श्रद्धांजलि और गाथा होगी। इस अवसर पर राजु सिंह सुमन ऐंकर आकाश छोटे बाबा रतन शर्मा मुन्ना वर्मन रामाज्ञा राम टिंकु सिंह अमित उपाध्याय सहित दर्जनों कलाकारों एवं समाज सेवी लोगों को सम्मान से नवाजा गया।

Comments are closed.

Recent Post