मुजफ्फरपुर से सुगौली रेलखंड के दोहरीकरण कार्य में बलुआ टाल के पास भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में कई अड़चनें आ रही है
न्यूज़ डेस्क, मोतिहारी ब्यूरो
दिवाकर पाण्डेय
– अमिट लेख
मोतिहारी, (जिला ब्यूरो)। मुजफ्फरपुर से सुगौली रेलखंड के दोहरीकरण कार्य में बलुआ टाल के पास भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में कई अड़चनें आ रही है। दोहरीकरण के लिए चिह्नित रैयती भूमि पर पहले से घर बनाकर रह रहे लोग अपनी जमीन छोड़ने को तैयार नहीं है। इसको लेकर सोमवार को मोतिहारी में जन सुनवाई का आयोजन किया गया। जिसमें अधिकारियों ने लोगों की बातों को सुना और उनके बयान को दर्ज किया गया। जन सुनवाई का आयोजन राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय महावीर ललिता स्कूल में की गई। जिसमें अनुग्रह नारायण सिंह पटना द्वारा गठित टीम जन सुनवाई के लिए आई थी।जनसुनवाई में शामिल जमीन मालिकों का कहना है कि जिस जमीन के अधिग्रहण की बात सरकार कह रही है। उस जमीन पर हमलोगों का परिवार सौ वर्षों से अधिक समय से रह रहे है। हमलोग गरीब लोग है। हमलोगों के रहने का यही एक आसरा है। जिसे सरकार ले लेगी, तो हम कहां जायेंगे। हमलोग अपना जमीन नहीं छोड़ेंगे। दरअसल, बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन को अमृत स्टेशन की सूची में जगह मिली है। जिसे एयरपोर्ट की तरह विकसित किया जाना है। इसको लेकर मुजफ्फरपुर-सुगौली रेलवे लाइन के दोहरीकरण का कार्य काफी तेज गति चल रही है। रेल लाइन दोहरीकरण का कार्य को लेकर बलुआ में जमीन अधिग्रहण में अड़चन आ गई है। जमीन मालिक जमीन छोड़ने को तैयार नहीं है। लगभग 100 लोग है। जिनका मकान दोहरीकरण के लिए चिह्नित भूमि के अंदर आ रही है। जमीन मालिकों ने डीएम को भी ज्ञापन देकर अपनी समस्या बतायी थी। जिसको लेकर डीएम ने जन सुनवाई आयोजित करने के नोटिफिकेशन जारी की थी। जिस नोटिफिकेशन के आधार पर सोमवार को जनसुनवाई का आयोजन किया गया।








