AMIT LEKH

Post: भोजपुर के हरिशंकर पहलवान ने कास्य पद जीतकर भारत में बनाया तीसरा मुकाम

भोजपुर के हरिशंकर पहलवान ने कास्य पद जीतकर भारत में बनाया तीसरा मुकाम

4 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक मध्यप्रदेश के विदिशा में आयोजित 62 केजी भार वर्ग में कांस्य पदक जीत कर पूरे भारत में तीसरा स्थान प्राप्त किया

न्यूज़ डेस्क, भोजपुर ब्यूरो

अरुण कुमार ओझा, अनुमंडल ब्यूरो

–  अमिट लेख

आरा/भोजपुर। भोजपुर के हरिशंकर पहलवान ने राष्ट्रीय विद्यालय खेल कुस्ती प्रतियोगिता जो 4 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक मध्यप्रदेश के विदिशा में आयोजित 62 केजी भार वर्ग में कांस्य पदक जीत कर पूरे भारत में तीसरा स्थान प्राप्त किया। बिहार का प्रतिनिधित्व कर पदक जीत कर बिहार समेत अपने भोजपुर जिले और अपने गांव की मिट्टी को गौरवान्वित किया है। हरिशंकर ग्राम झौआ के मठिया के रहने वाले हरेंद्र गोसाई के पुत्र है जो अपने समय के कराटे के राष्ट्रीय चैंपियन रह चुके है। इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर भोजपुर कुस्ती संघ के मुख्य संरक्षक ई संजय शुक्ला, जो, एक प्रख्यात समाज सेवी है, ग्राम शुक्लपुरा में लक्छुमन बाबा के प्रांगण में सभी ग्राम वाशी क्षेत्रवासी के समक्ष सम्मानित कर भविष्य में राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय कुस्ती प्रतियोगिता में सफलता के लिए हार्दिक बधाई दी। इस दौरान राम कुमार शुक्ला, रामप्रकाश शुक्ला डॉ काशीनाथ पांडेय, कमला डूबे, हरेंद्र गोसाई अंतरराष्ट्रीय पहलवान विवेक भारद्वाज, राष्ट्रीय पहलवान अभिषेक शुक्ला मौजूद थे और उन्होंने भी बधाई दी।

Comments are closed.

Recent Post