AMIT LEKH

Post: विभिन्न छापामारी में एक महिला कारोबारी सहित 133 बोतल नेपाली देसी शराब बरामद

विभिन्न छापामारी में एक महिला कारोबारी सहित 133 बोतल नेपाली देसी शराब बरामद

थाना क्षेत्र के रहटा गांव वार्ड 5 में त्रिवेणीगंज पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर कुल 133 बोतल नेपाली देसी शराब बरामद की है। छापेमारी के दौरान एक महिला शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया गया

न्यूज़ डेस्क, सुपौल ब्यूरो

संतोष कुमार, अनुमंडल ब्यूरो

–  अमिट लेख

त्रिवेणीगंज, (सुपौल)। थाना क्षेत्र के रहटा गांव वार्ड 5 में त्रिवेणीगंज पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर कुल 133 बोतल नेपाली देसी शराब बरामद की है। छापेमारी के दौरान एक महिला शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया गया। जबकि एक शराब कारोबारी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार शराब कारोबारी थाना क्षेत्र के रहटा वार्ड 5 निवासी राजो देवी है। इस बाबत त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष कृष्णवली सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि रहटा गांव में दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी करने के दौरान राजो देवी के घर के बगल में छिपाकर रखे पीले रंग के प्लास्टिक के बोरा में से 107 बोतल 300 एमएल नेपाली शराब एवं इंदु मंडल उर्फ कारी के धान खेत में छिपाकर रखें पीला रंग की प्लास्टिक के बोरा में रखा 26 बोतल 300 एमएल नेपाली देसी शराब बरामद किया गया है। कारोबारी महिला राजो देवी को गिरफ्तार न्यायिक हिरासत में सुपौल जेल भेज दिया गया है। जबकि इंदु मंडल उर्फ कारी मौके से फरार हो गया। जिसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

Comments are closed.

Recent Post