त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के श्रीपुर डपरखा वार्ड नं 27 में छापेमारी के दौरान 03 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ एक महिला कारोबारी को गिरफ्तार किया गया
न्यूज़ डेस्क, सुपौल ब्यूरो
संतोष कुमार, अनुमंडल ब्यूरो
– अमिट लेख
त्रिवेणीगंज, (सुपौल)। त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के श्रीपुर डपरखा वार्ड नं 27 में छापेमारी के दौरान 03 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ एक महिला कारोबारी को गिरफ्तार किया गया। मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार महिला शराब कारोबारी रिंकु देवी है। इस बाबत थानाध्यक्ष कृष्णवली सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला कारोबारी के घर के बगल में छिपाकर रखें तीन लीटर देशी शराब बरामद हुआ है। मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार महिला को न्यायिक हिरासत में सुपौल जेल भेज दिया गया है।








