AMIT LEKH

Post: भाजपा विधायक सह पूर्व मंत्री ने जन समस्याओं को लेकर निकाली रैली

भाजपा विधायक सह पूर्व मंत्री ने जन समस्याओं को लेकर निकाली रैली

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री बबलू ने कहा कि जन समस्याओं को लेकर इन्होंने पहली पूजा से जन आंदोलन चलाने का निर्णय लिया था

न्यूज़ डेस्क, सुपौल ब्यूरो 

मिथिलेश कुमार झा, अनुमंडल ब्यूरो

–  अमिट लेख

वीरपुर, (सुपौल)। छातापुर विधायक सह पूर्व मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू के नेतृत्व में रविवार को स्थानीय जन समस्याओं को लेकर एक रैली निकाली गई। रैली की शुरुआत वीरपुर गोल चौक से की गई। जो की मुख्य बाजार होकर पुरानी बाजार पहुंची।

फोटो : मिथिलेश कुमार झा

वहां से मस्जिद रोड होकर कारगिल चौक पहुंची। पुनः वहां से कॉलोनी होते हुए गोल चौक पहुंच कर सभा के रूप में परिवर्तित हो गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री बबलू ने कहा कि जन समस्याओं को लेकर इन्होंने पहली पूजा से जन आंदोलन चलाने का निर्णय लिया था। इसी परिपेक्ष में आज इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इस क्षेत्र में सबसे बड़ी समस्या बालू की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुशहा त्रासदी के उपरांत वीरपुर हवाई अड्डा के मैदान से पहले से बेहतर कोसी बनाने का वादा किया था। कोसी क्षेत्र को तो वे बेहतर नहीं बना सके। परंतु किसानों के खेतों से बालू भी नही निकलवा सके। अभी भी किसानों का खेत बालू से भरा पड़ा है।

छाया : अमिट लेख

इसे निकलने की भी इजाजत नहीं दे रहे हैं ।अपने ही खेत से अपने जरूरत के लिए बालू किसान नही निकाल पा रहे हैं। इनके ट्रेक्टर जब्त किए जा रहे हैं। इनके ऊपर मुकदमे भी दर्ज किए जा रहे हैं। जो कि सरासर ग़लत है। दलाल एवं बिचौलिए हावी हैं। दूसरी बड़ी समस्या बिजली विभाग के द्वारा प्रीपेड मीटर लगाए जाने से उत्पन्न हुई है। जिससे अनाप शनाप पैसे लोगो के काटे जा रहे हैं। बिना किसी सूचना के रात के 12 बजे लोगों के बिजली काट दी जा रही है। उन्होंने कहा कि या तो प्रीपेड मीटर को हटाए जाए या रिचार्ज खत्म होने से पूर्व लोगो को सूचना दी जाय।

छाया : अमिट लेख

इसके लिए एलर्ट जारी किए जाय ताकि लोगो को असुविधा नहीं हो। तीसरी समस्या इस क्षेत्र में पशु चोरी एवं इसकी तस्करी का मामला है । लोगो के पशुओं की चोरी में तेजी से बढ़त बनती जा रही है। कोई दिन ऐसा नही है कि किसी न किसी जगह पशु चोरी नही हो रही। प्रशासन इस चोरी को रोकने में विफल साबित हो रही है। पशुपालक परेशान है। पशु की चोरी की आशंका से रतजगा कर रात बिता रहे हैं। इस पर अविलंब रोक लगाई जाए। चौथी समस्या भ्रष्टाचार की है अस्पताल, ब्लॉक, अंचल , हर जगह भ्रष्टाचार व्याप्त है। कहीं कोई काम नही हो रहा हैं। दलालो एवं बिचोलियों का बोलबाला है। पांचवी एवं सबसे महत्व पूर्ण समस्या नशाखोरी एवं इसकी तस्करी का है ।आज इससे हमारे छोटे छोटे बच्चे नशे का शिकार बन रहे हैं। इस सीमावर्ती क्षेत्र में नसीली पदार्थों की तस्करी भी काफी बढ़ चुकी है। जिस पर सरकार रोक लगाने में विफल साबित हो रही है। इस पर जब तक सरकार सुनवाई नहीं करती है हमारा जन आंदोलन जारी रहेगा। दूसरे दिन आंदोलन छातापुर प्रखंड में आयोजित होंगे।पूरे जिले में यह आंदोलन होगा।आगे कमिश्नरी एवं इसके बाद भी जन समस्याओं का निपटारा नही होने पर पूरे सूबे में अनवरत यह आंदोलन जारी रहेगा। कार्यक्रम को अन्य कई वक्ताओं ने भी संबोधित किया जिसमे भाजपा के नगर अध्यक्ष अभय कुमार जैन,शालिग्राम पांडेय ,नरेंद्र ऋषिदेव आदि प्रमुख हैं । रैली में पूर्व नगर अध्यक्ष गोपाल आचार्य, जीवछ सिंह, संजीत कुमार सिन्हा, पशुपति गुप्ता, मनीष कुमार सिंह सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Comments are closed.

Recent Post