AMIT LEKH

Post: परिवारिक कलह से पति-पत्नी ने की आत्महत्या

परिवारिक कलह से पति-पत्नी ने की आत्महत्या

 

न्यूज़ डेस्क, मोतिहारी ब्यूरो 

दिवाकर पाण्डेय

–  अमिट लेख
मोतिहारी, (जिला ब्यूरो)। नगर थाना क्षेत्र में एक दम्पति ने आत्महत्या कर ली। पारिवारिक कलह से तंग का कर पति-पत्नी द्वारा जान देने की बात बतायी जा रही है। दोनों को आनन-फानन में मोतिहारी के छतौनी थाना स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर छतौनी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक पति-पत्नी केसरिया थाना क्षेत्र के बनकट मठिया गांव के रहने वाले थे और नगर थाना क्षेत्र के अगरवा मोहल्ला में अपना मकान बनाकर रह रहे थे। मृतकों की शिनाख्त 50 वर्षीय विनोद कुमार चौधुर और उनकी 45 वर्षीय पत्नी किरण देवी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मृतक विनोद कुमार चौधुर संवेदक थे। उनपर कर्ज हो जाने की बात बतायी जा रही है। साथ हीं उनके दो लड़के प्रिंस कुमार और निखिल कुमार है। प्रिंस की शादी हो गई है। जबकि निखिल पढ़ाई करता है लेकिन कुछ दिन से वह घर पर ही रह रहा था। विनोद चौधरी के दोनों लड़के कुछ नहीं कर रहे थे। बेटों द्वारा कोई काम नहीं करने के कारण विनोद परेशान रहते थे। छतौनी थानाध्यक्ष कंचन भास्कर ने बताया कि निजी नर्सिंग होम से दंपत्ति द्वारा आत्महत्या किए जाने की जानकारी मिली, जिनकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद दोनों के शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।

Comments are closed.

Recent Post