AMIT LEKH

Post: मामूली विवाद को लेकर जमकर हुई मारपीट मां व बेटा जख्मी

मामूली विवाद को लेकर जमकर हुई मारपीट मां व बेटा जख्मी

त्रिवेणीगंज नगर परिषद क्षेत्र के हेमंतगंज वार्ड नंबर 23 में मंगलवार को दिन में मामूली विवाद में दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट में मां और बेटा जख्मी हो गया

न्यूज़ डेस्क, सुपौल ब्यूरो

संतोष कुमार, अनुमंडल ब्यूरो

–  अमिट लेख

त्रिवेणीगंज, (सुपौल)। त्रिवेणीगंज नगर परिषद क्षेत्र के हेमंतगंज वार्ड नंबर 23 में मंगलवार को दिन में मामूली विवाद में दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट में मां और बेटा जख्मी हो गये। जिसे आनन फानन में परिजनों ने इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर बी एन पासवान के द्वारा प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। जख्मी हेमंतगंज वार्ड 23 निवासी सांझा देवी उम्र 40 वर्ष एवं उनका पुत्र रितिष कुमार उम्र 13 वर्ष है। घटना के सन्दर्भ में जख्मी के परिजनों के बताया कि मेरा ई-रिक्शा बगल के पड़ोसी अशोक सरदार बिना पूछे मवेशी हाट बघला लेकर चला गया था। वहां से लौटने पर जब अशोक सरदार से पूछा गया कि किसके आदेश से मेरा ई-रिक्शा लेकर गया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के दौरान जमकर मारपीट की घटना हो गई। हालांकि मारपीट की घटना की सूचना थाने को दे दी गई।

Comments are closed.

Recent Post