AMIT LEKH

Post: बिजली के तार पर आंधी और पानी के चलते गिरा पेड़, बिजली आपूर्ति बाधित

बिजली के तार पर आंधी और पानी के चलते गिरा पेड़, बिजली आपूर्ति बाधित

गोल चौक से सटे वाल्मीकिनगर-बगहा मुख्यपथ पर बिजली के तार पर पेड़ गिरने से वाल्मीकिनगर – बगहा मुख्य पथ पर घंटों आवागमन बाधित रहा

नंदलाल पटेल

–  अमिट लेख

वाल्मीकिनगर, ( संवाददाता)। सोमवार के देर रात अचानक मौसम ने बदला अपना मिजाज आई तेज बारिश और आंधी से स्थानीय गोल चौक से सटे वाल्मीकिनगर-बगहा मुख्यपथ पर बिजली के तार पर पेड़ गिरने से वाल्मीकिनगर-बगहा मुख्य पथ पर घंटों आवागमन बाधित रहा।

फोटो : नन्दलाल पटेल

वहीं सिंचाई विभाग के जी टाइप कॉलोनी हनुमान मंदिर के समीप कॉलोनी में जाने वाले मेन रोड में सेमल का पेड़ बिजली के तार पर गिरने से तार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रामीणों द्वारा बिजली के तार पर पेड़ गिरने कि सूचना गंडक प्रोजेक्ट के विधुत विभाग को सुचना देकर विधुत आपूर्ति भंग कराया गया। समाचार लिखे जाने तक गंडक प्रोजेक्ट का विधुत आपूर्ति ठप थी। क्षतिग्रस्त बिजली के तार को दुरुस्त करने में विद्युत कर्मी लगे हुए थे। एवं जी टाइप कॉलोनी में भी कई सरकारी क्वार्टर पर पेड़ के दहनी गिरने से छप्पर क्षतिग्रस्त हो गया। बारिश व आंधी से गिरा पेड़ को स्थानीय लोगों के द्वारा वन विभाग के कार्यालय को सूचित किया गया। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए वन कर्मियों की टीम व जन सहयोग से गिरा हुआ पेड़ को कई घंटे के मशक्कत के बाद पेड़ को काटकर रास्ते से हटाया गया। तब जाकर आवा गमन बहाल हुआ।

Comments are closed.

Recent Post