वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र में शराब कारोबारी के विरुद्ध विशेष छापेमारी अभियान चलाया
नंदलाल पटेल
– अमिट लेख
वाल्मीकिनगर, (संवाददाता)। वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र में शराब कारोबारी के विरुद्ध विशेष छापेमारी अभियान चलाया। इसी क्रम में वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के धंगडहिया गांव निवासी जयप्रकाश उरांव उम्र लगभग 35 वर्ष पिता हरिलाल उरांव के द्वारा मंगलवार की शाम अपने एसबेस्टर के घर के बगल में टाट, फूस एवं मडई के बने झोपड़ी में अवैध रूप से शराब का निर्माण एवं बिक्री किए जाने की सूचना वाल्मीकिनगर थाना को मिली। गुप्त सूचना के आधार पर वाल्मीकिनगर थाना द्वारा चिन्हित अड्डे पर छापेमारी का अंजाम दिया गया। जिसका नेतृत्व वाल्मीकिनगर थाना के सहायक अवर निरीक्षक सुनिल कुमार कर रहे थे। इस छापेमारी में घर से सटे टाट, फूस एवं मडई की झोपड़ी के अंदर छिपाकर उजला रंग का प्लास्टिक के गैलन में रखा लगभग 20 लीटर देसी चुलाई शराब को बरामद किया। पुलिस की गाड़ी देख अंधेरे का लाभ उठाकर शराब कारोबारी जय प्रकाश उरांव भागने में सफल रहा। शराब कारोबारी जयप्रकाश उरांव को बिहार नई उत्पाद अधिनियम के तहत कांड संख्या 127 /23 मामला दर्ज कर वाल्मीकिनगर पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है।








