बसन्तपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार मनीष भारद्वाज ने पंचायती राज पदाधिकारी प्रवीण कुमार प्रभाकर के साथ मंगलवार को रतनपुर में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन का जायजा लिया
न्यूज़ डेस्क, सुपौल ब्यूरो
मिथिलेश कुमार झा, अनुमंडल ब्यूरो
– अमिट लेख
वीरपुर, (सुपौल)। बसन्तपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार मनीष भारद्वाज ने पंचायती राज पदाधिकारी प्रवीण कुमार प्रभाकर के साथ मंगलवार को रतनपुर में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने कनीय अभियंता सन्तोष कुमार एवं मुखिया सन्तोष मेहता से कार्य के प्रगति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि आगामी एक नबम्बर तक इस सरकार भवन के कार्य को पूरा करने का आदेश जिला अधिकारी का है । इस आलोक में दिन रात काम कर समय से इसको पूरा करने में लगे है। उन्होंने बताया कि अभी हमारे पास 15 दिनों का वक्त शेष बचे कार्य को पूरा करने के लिए है। उन्होंने उम्मीद जताई कि हमलोग वक्त पर कार्य पूरा कर लेंगे। गौरतलब हो कि पंचायत सरकार भवन के कार्य के पूरा हो जाने से लोगो को हर कार्य के लिए प्रखंड कार्यालय का दौरा लगाने की जरूरत नही होगी। सारे कार्य इस सरकार भवन से ही पूरा हो जायेंगे। मालूम हो कि बसन्तपुर प्रखंड के 14 ग्राम पंचायतों में से सिर्फ दो ग्राम पंचायत भगवानपुर एवं बिशनपुर के पास अपना पंचायत सरकार भवन है । जबकि दो ग्राम पंचायत कुशहर एवं रतनपुर में इसका निर्माण कार्य चल रहा है। शेष ग्राम पंचायतों में इसके निर्माण में जमीन उपलब्ध नहीं हो पाने की समस्या सबसे बड़ी बाधा बनी हुई है।








