रिमांड पर लेगी मोतिहारी पुलिस
मामला शहर के रानी कोठी में अपने बहन के घर गोली चलवाने का
न्यूज़ डेस्क, मोतिहारी ब्यूरो
दिवाकर पाण्डेय
– अमिट लेख
मोतिहारी, (जिला ब्यूरो)। बाहुबली रहे पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब की परेशानी और बढ़ सकती है। मोतिहारी नगर थाना में दर्ज मामले में मोतिहारी पुलिस ओसामा को रिमांड पर लेगी। राजस्थान के कोटा में गिरफ्तारी के बाद से लगातार मोतिहारी पुलिस राजस्थान पुलिस के संपर्क है। मोतिहारी के एसपी ने इस मामले में कहा है कि नगर थाना में गंभीर धाराओं में ओसामा के खिलाफ दर्ज मामले में उसकी तलाश है। ओसामा पर बहन के घर पहुंच कर शहर में तांडव मचाने का आरोप है। मोतिहारी के एसपी कांतेश मिश्रा ने बताया कि कोटा में ओसामा की गिरफ्तारी के बाद से लगातार मोतिहारी पुलिस की नजर है। मोतिहारी में दर्ज एक मामले में गिरफ्तारी के बाद उन्हें रिमांड लेने की तैयारी चल रही है। एसपी ने कहा कि ओसामा के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है।








