पूर्वी चम्पारण जिला के चकिया शहर स्थित संत जेवियर्स हाई स्कूल प्रांगण में नवरात्रि के अवसर पर बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता एवं नवरात्रि सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया
न्यूज़ डेस्क, मोतिहारी ब्यूरो
दिवाकर पाण्डेय
– अमिट लेख
मोतिहारी, (जिला ब्यूरो)। पूर्वी चम्पारण जिला के चकिया शहर स्थित संत जेवियर्स हाई स्कूल प्रांगण में नवरात्रि के अवसर पर बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता एवं नवरात्रि सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी शंभू शरण पांडेय, नगर परिषद अध्यक्ष पवन सर्राफ, समाजसेवी अनिल कुमार यादव, लायंस क्लब के अध्यक्ष ओम प्रकाश कुमार, लायन सदस्य कुंवर संदीप, विद्यालय के निदेशक विशाल जयसवाल, प्रधानाध्यापक ऋत्विक भट्टाचार्य ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के द्वारा विभिन्न तरह के परिधानों में देश के विभिन्न संस्कृतियों की झलक एवं मां दुर्गा के रूपों का प्रदर्शन करने के साथ-साथ मनमोहक नृत्य-संगीत प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर एसडीओ श्री पांडेय ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास में इस तरह के कार्यक्रमों की अहम भूमिका है।अन्य अतिथियों के द्वारा बच्चों को अपनी संस्कृति से परिचित कराते हुए उन्हें इस तरह के कार्यक्रमों के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारियों में प्रफुल्ल सर,शंकर बिहारी, पल्लवी मैम, जागृति सिंह, सबीहा मैम, सोनी मैम, नेहा मैम, आजाद सर, शशि सर, रूप नारायण सर, विनोद सर सहित सभी की सराहनीय भूमिका रही।








