मुख्य अतिथि के रूप में जनपद के वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान (माप एवं बाट) सौरभ कुंडू जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सेवानृवित पूर्व वरिष्ठ निरीक्षक (माप तथा बाट) जनपद देवरिया मुमताज़ अली थे आमंत्रित
जनपद के विधिक माप विज्ञान विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक (माप एवं बाट) सौरभ कुंडू के साथ सेवनृवित पूर्व वरिष्ठ निरीक्षक (माप एवं बाट) मुमताज़ अली ने संयुक्त रूप से “हाई टेक” नामक प्रतिष्ठान का फीता काट कर किया शुभारम्भ
“हाई टेक” प्रतिष्ठान की व्यवस्था और तकनिकी व्यवस्था से मंत्र मुग्ध दिखे मुख्य अतिथि, बोला जनपद महराजगंज में नहीं है और दूसरा ऐसा इलेक्ट्रॉनिक वेइंग स्केल मशीन का रिपेयर केंद्र
मुख्य अतिथि श्री कुंडू ने प्रतिष्ठान के स्वामी सैफ आलम को दिया शुभकामना बोले अब काम अच्छा करके दिखाओ
न्यूज़ डेस्क, महराजगंज ब्यूरो
तैयब अली चिश्ती
– अमिट लेख
महराजगंज, (जनपद ब्यूरो)। बीते दिवस दिन के 2 बजे जनपद के विकासशील नगर परिषद में शुमार सिसवा बाजार के ब्लॉक रोड में खास धमाल मचा रहा। मौका, पत्रकार सैफ आलम के नये प्रतिष्ठान “हाई टेक” का उद्घाटन का समारोह था।

फोटो : तैयब अली चिश्ती
निर्धारित समय पर जनपद के वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान (माप एवं बाट) सौरभ कुंडू एवं देवरिया जनपद के पूर्व वरिष्ठ निरीक्षक रहे सेवानृवित मुमताज़ अली पधारे। रोचक यह रहा की इस अवसर पर जनपद के फरेंदा के प्रधान समेत विभिन्न नगरों से वेइंग मशीन के कारोबारी व्यवसाइयों की विशेष उपस्थिति देखी गई।

बतौर मुख्य अतिथि श्री कुंडू एवं विशिष्ट अतिथि श्री मुमताज़ ने फीता काट कर सिसवा समेत आस पास के दर्ज़नों गांव से जुड़े इलेक्ट्रॉनिक वेइंग मशीन के कारोबारियों की समस्याओं को निबटाने खातिर “हाई टेक” नामक शासन से निबंधित व विश्वासनीय प्रतिष्ठान को जनता की सेवाहित के लिए सिर्फ आलम के सुपुर्द कर दिया।

बताते चले की इस उदघाटन समारोह के क्रम में वरिष्ठ निरीक्षक माप एवं बाट द्वारा दो कारोबारियों का चालान भी “हाई टेक” के माध्यम से जमा कराया। जानकारी के मुताबिक हाई टेक नामक इस प्रतिष्ठान से आगामी दिनों में सिसवा बाजार समेत आसपास के इलेक्ट्रॉनिक वेइंग मशीन चलाने वाले कारोबारियों की मशीनों से जुड़ी तमाम समस्याएं जहां मिनटों में सुलझा दिया जायेगा वहीँ इस प्रतिष्ठान के कुशल कारीगर होम सर्विस भी देंगे।

वहीँ, कारोबारियों के माप बाट का परीक्षण एवं मुहर का कार्य भी इस प्रतिष्ठान द्वारा सहजता एवं आकर्षक तथा उचित दर पर किया जायेगा। नगर के कारोबारियों में खुशी इस बात की है की सिसवा में ऐसा प्रतिष्ठान का खुलना एक सराहनीय पहल है जिससे आने वाले दिनों में मशीनों की खरीददारी, रिपेयर, एवं सर्विस के लिए कारोबारियों को भटकना नहीं पड़ेगा। समारोह के अंतिम पड़ाव में विशेष रूप से आमंत्रित अमिट लेख के प्रधान संपादक अमरेश कुमार सिंह भी घंटों शिरकत किये।








