AMIT LEKH

Post: मां गायत्री हॉस्पिटल का विधायक ने किया उद्घाटन

मां गायत्री हॉस्पिटल का विधायक ने किया उद्घाटन

जनपद के विकास खण्ड निचलौल अंतर्गत ग्राम सभा कनमिसवा में मां गायत्री हॉस्पिटल का फीता काटकर विधायक प्रेम सागर पटेल ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क, महाराजगंज ब्यूरो

तैयब अली चिश्ती

–  अमिट लेख

महराजगंज, (जनपद ब्यूरो)। जनपद के विकास खण्ड निचलौल अंतर्गत ग्राम सभा कनमिसवा में मां गायत्री हॉस्पिटल का फीता काटकर विधायक प्रेम सागर पटेल ने किया उद्घाटन। क्षेत्रीय विधायक प्रेम सागर पटेल ने बताया कि बॉर्डर से सटे गांव कनमिसवा में अस्पताल खुलने से बॉर्डर से सेट सभी गांव तथा पड़ोसी मुल्क नेपाल के भी मरीज अपनी बीमारी का इलाज इस अस्पताल में करा सकेंगे। अब इनको निचलौल महराजगंज हॉस्पिटल की सेवा यहीं पर मिलेगी। मां गायत्री हॉस्पिटल के सभी डॉक्टर मौजूद रहेंगे सेवा देने के लिए। इस मौके पर विनय पटेल,रामनिधि पटेल, दिनेश शर्मा धर्मेंद्र चौधरी, नरेंद्र पटेल,अर्जुन कुशवाहा, रमेश कुशवाहा,मिथिलेश, सुरेंद्र कुशवाहा, फुलेनालाल, मकसूदन, तथा बहुआर पुलिस चौकी प्रभारी मनीष पटेल मौजूद रहे

Comments are closed.

Recent Post