सार्वजनिक बड़ी दुर्गा मंदिर के प्रांगण में शुक्रवार को अग्निशमन विभाग के द्वारा मेले के दौरान अग्नि आपदा से निपटने के लिए कमेटी के सदस्यों को अग्नि सुरक्षा हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया
न्यूज़ डेस्क, सुपौल ब्यूरो
संतोष कुमार, अनुमंडल ब्यूरो
– अमिट लेख
त्रिवेणीगंज, (सुपौल)। नगर परिषद क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित सार्वजनिक बड़ी दुर्गा मंदिर के प्रांगण में शुक्रवार को अग्निशमन विभाग के द्वारा मेले के दौरान अग्नि आपदा से निपटने के लिए कमेटी के सदस्यों को अग्नि सुरक्षा हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया। साथ ही मॉकड्रिल कर सुरक्षात्मक उपाय की जानकारी दी गई और बताया गया की इस दौरान अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी विन्ध्वासिनी राय ने बताया कि पूजा पंडाल में उच्च क्षमता वाले अग्नि सुरक्षा यंत्र लगाना आवश्यक है। भट्ठा से कितनी दूरी पर पंडाल लगानी चाहिए पंडाल में पीबीसी पाईप से गुजारी जाए। हवन कुंड के चारों तरफ हजार लीटर का चार ड्राम पानी से भरे रखें। रावण दहन वैसी जगह की जाय जहां पर पर्याप्त जगह हो साथ- साथ कई दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। ताकि मेले के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचाया जा सके और किसी भी प्रकार का हादसे नहीं हो पाए। मौके पर कमिटी के संयोजक विनय चांद, उप संयोजक मनीष सिंह,सदस्य मंदा गुप्ता,बजरंगी गुप्ता, अमित साह, गुड्डू पौदार आदि मौजूद थे।








