



जिले के किशोर दुर्गा पूजा समिति बड़ी मस्जिद चौक आर्य पथ पंडाल में हिंदू जागरण मंच के द्वारा भव्य महा आरती का आयोजन किया गया
न्यूज़ डेस्क, भोजपुर ब्यूरो
अरुण कुमार ओझा, अनुमंडल ब्यूरो
– अमिट लेख
आरा/भोजपुर। नवरात्रि सप्तमी के महा उपलक्ष पर मां का पठ खुलते ही भोजपुर जिले के किशोर दुर्गा पूजा समिति बड़ी मस्जिद चौक आर्य पथ पंडाल में हिंदू जागरण मंच के द्वारा भव्य महा आरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बनारस से चलकर आए आचार्य के द्वारा महा आरती किया गया। इस महा आरती में सैकड़ो भक्तों ने शामिल हुए पठ खुलते ही आरा शहर में भक्तों उमड़ी भीड़। यह महा आरती का आयोजन हिंदू जागरण मंच के द्वारा किया गया था। हिंदू जागरण मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष सोना लाल ने बताया कि यह आरती अबकी बार पहली बार किया गया है और यह हर साल ऐसा आयोजन किया जाएगा। इस महा आरती में शहर लोग भी उपस्थित रहे। शहर के जाने माने समाज सेवी अजय सिंह, वार्ड पार्षद मालती देवी, मोनू सिंह, आलोक रंजन, समाजसेवी आनंद, पर्यावरण चंदन रोहित, विजय प्रभु जी, गणेश जी, विशाल सिंह, आकाश सहित इस माह आरती में अन्य लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।