AMIT LEKH

Post: गाजे बाजे के साथ हुआ मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन

गाजे बाजे के साथ हुआ मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन

जनपद महाराजगंज के निचलौल थाना क्षेत्र के शारदीय नवरात्र के बाद बुधवार को मां के भक्तों ने मां दुर्गा की विदाई कर प्रतिमाओं को नदी और नहरो में विसर्जन कर मंगल कामना की

न्यूज़ डेस्क, महाराजगंज ब्यूरो

तैयब अली चिश्ती

–  अमिट लेख

महराजगंज, (जनपद ब्यूरो)।  जनपद महाराजगंज के निचलौल थाना क्षेत्र के शारदिय नवरात्र के बाद बुधवार को मां के भक्तों ने मां दुर्गा की विदाई कर प्रतिमाओं को नदी और नहरो में विसर्जन कर मंगल कामना की।

फोटो : तैयब अली चिश्ती

आप को बता दें कि बहुआर के तेरह चार पुल नारायणी गंडक नहर, तथा सात पांच पुल, चमनगंज पुल, माँ दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ जिस में तेरह चार पुल पर देर शाम तक मां दुर्गा का विसर्जन का सिलसिला चलता रहा। जिसमें शासन प्रशासन द्वारा तेरह चार पुल गंडक नहर में किसी तरह का कोई हादसा ना हो सके इसके लिए स्टीमर का व्यवस्था किया गया था।

छाया : अमिट लेख

स्टीमर पायलट छबिलाल साहनी, छन्नू साहनी तथा अनिल यादव बराबर नहर में स्टीमर से भ्रमण करते रहे। मूर्तियों का विसर्जन होने का केन्द्र बहुआर के तेरह चार पुल जहां पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उपजिलाधिकारी सत्य प्रकाश मिश्रा,

छाया : अमिट लेख

नायब तहसीलदार नवीन निश्चल त्रिपाठी, थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह, बहुआर पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मनीष पटेल, शीतलापुर चौकी प्रभारी नीरज कुमार, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सुबह से शाम तक अपने जवानों को लेकर घाट पर मौजूद रहे।

Comments are closed.

Recent Post