सदस्यों ने लगाया आरोप शिकायतों पर नही होती कार्रवाई की जाती है खानापूर्ति
न्यूज़ डेस्क, सुपौल ब्यूरो
संतोष कुमार, अनुमंडल ब्यूरो
– अमिट लेख
त्रिवेणीगंज, (सुपौल)। अनुमंडल कार्यालय सभा भवन में शनिवार को अनुश्रवण समिति की बैठक की गयी। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी शंभूनाथ ने की। सदस्यों ने आरोप लगाया कि बैठक सिर्फ खानापूर्ति है। पूर्व की बैठकों में की गयी शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं की गयी।

इससे डीलरों सहित किराना गैस एजेंसी व मिठाई दुकानदारों की मनमानी बढ़ रही है। सदस्यों ने कहा कि प्रत्येक मासिक बैठक में अनाज वितरण में गड़बड़ी, किरानों दुकानदारों की मनमानी और मिठाई दुकान में खराब खाद पदार्थों की जांच का मुद्दा उठाया जाता है। फिर भी आजतक अधिकारियों ने इसपर कोई कार्रवाई नहीं की है। सदस्यों ने बैठक में फिर से अनाज वितरण,गैस एजेंसी,किराना और मिठाई दुकानों में गड़बड़ी का मामला उठाया।

उन्होंने कहा कि प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी दोषी हैं तो उनके ऊपर कार्रवाई होनी चाहिए सदस्य राजेश यादव ने कहा अनुमंडल क्षेत्र में सभी डीलर प्रत्येक यूनिट में एक किलो अनाज की कटौती की जाती है। बैठक में प्रखण्ड प्रमुख काजल देवी, छातापुर प्रखण्ड प्रमुख आशिया देवी त्रिवेणीगंज प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी शुभम कुमार, छातापुर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी संतोष कुमार, माप तौल निरीक्षक अनिल चौधरी, जेई रोशन कुमार, प्रखंड जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष कमाल खान, ब्रह्मानन्द दीक्षित, जयनारायण यादव, जिप सदस्य अरुण यादव, सोनम कुंमारी, पंसस बोधि यादव, अशोक यादव, विजय कुमार, रामनारायण रजक, शालिग्राम पांडेय, जयकृष्ण यादव, गणेश झा आदि मौजूद थे।








