AMIT LEKH

Post: नशे में धुत युवक ने हथियार का भय दिखाकर महिला के साथ गाली-गलौज व मारपीट

नशे में धुत युवक ने हथियार का भय दिखाकर महिला के साथ गाली-गलौज व मारपीट

थाना क्षेत्र के पथरागौरधय पंचायत के वार्ड नंबर 2 में शराब के नशे में धुत युवक ने आज रोज शनिवार के दिन में एक महिला के साथ गाली-गलौज व मारपीट किया गया

न्यूज़ डेस्क, सुपौल

संतोष कुमार, अनुमंडल ब्यूरो

–  अमिट लेख

त्रिवेणीगंज, (सुपौल)। थाना क्षेत्र के पथरागौरधय पंचायत के वार्ड नंबर 2 में शराब के नशे में धुत युवक ने आज रोज शनिवार के दिन में एक महिला के साथ गाली-गलौज व मारपीट किया गया। घटना को लेकर पीड़िता मुशर्रफ खातून ने थाने में लिखित शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।

फोटो : संतोष कुमार

उन्होंने स्थानीय पुलिस पर कार्रवाई में टालमटोल का आरोप लगाते हुए कहा कि गांव के ही बेचन खां अवैध हथियार के बल उनके घर पर चढ़कर गाली-गलौज व मारपीट किया और 16 हजार रुपये भी छीन लिया। जान से मारने की धमकी भी दी है। जिससे महिला सहित उनके परिजन खौफ के साये में जीवन जी रहे है। इधर इस बाबा त्रिवेणीगंज थाना अध्यक्ष कृष्णवली सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Comments are closed.

Recent Post